Kangana Ranaut ने की 'पुष्पा 2' के लिए अल्लू अर्जुन की तारीफ, कहा-"बॉलीवुड में कौन-सा एक्टर ऐसे रोल करेगा?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपनी विवादित बयान के कारण चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने कहा कि पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन ने अपना जो रोल प्ले किया है वो आसान नहीं था। एक्ट्रेस का कहना है कि ये रोल अगर बॉलीवुड वालों को दिया जाता तो वे शायद नहीं कर पाते।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपनी विवादित बयान के कारण चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने अल्लू अर्जुन की तारीफ की है। एक्ट्रेस ने पुष्पा-2: द रूल की सफलता के बारे में बात की है। आइए जानते हैं विस्तार से कि कंगना रनौत ने क्या कहा।

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने कहा कि पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन ने अपना जो रोल प्ले किया है वो आसान नहीं था। अगर ये रोल बॉलीवुड में किसी को दिया जाता तो शायद वो नहीं कर पाते। एक्ट्रेस ने कहा समझ नहीं आता कि क्यों बॉलीवुड वालों ने मेनस्ट्रीम का ठेका क्यों लिया हुआ है। ये लोग तो मेनस्ट्रीम वाले ही नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा-"पहले जब लोग फिल्मों में काम करने आते हैं तो वे सब आउटसाइडर होते थे। उन्हें पता रहता था कि कब क्या करना होता है, लेकिन आज के समय में लोगों को बस जिम जाना और इंजेक्शन्स लेना प्रोटीन पीना ही रह गया है।

End of Feed