Kamal Haasan Post: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। भारत में भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स भी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' को पसंद कर रहे हैं। इस बीच दिग्गज एक्टर कमल हासन (Kamal Haasan) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Varanasi की शूटिंग के बीच पति निक जोनस संग मूवी देखने पहुंचीं Priyanka Chopra, साथ नजर आए महेश बाबू)
'द ओडिसी' देखकर गदगद हए कमल हासन (pic credit-instagram)
'द ओडिसी' देखकर गदगद हए कमल हासन
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' 17 जुलाई 2026 को रिलीज होने के बाद से दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। होमर के पॉपुलर ग्रीक महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ कई बड़े सितारों का भी खूब प्यार मिल रहा है। अब भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन भी इस फिल्म के मुरीद हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की। कमल हासन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'द ओडिसी' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'होमर ने इसका सपना देखा, नोलन ने इसे साकार किया और मैंने इसकी सराहना की। सिनेमा से प्यार करने वालों के लिए यह फिल्म हमेशा याद रखी जाएगी। इसे जरूर देखिए।" उन्होंने इस फिल्म को "मस्ट वॉच" बताया और कहा कि यह आने वाले कई सालों तक याद रखी जाएगी।
बता दें कि कमल हासन ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने लिखा कि जिस तरह 'द ओडिसी' दुनिया भर में अपनी शानदार यात्रा जारी रखे हुए है, उसी तरह उनका भी एक खास प्रोजेक्ट जल्द ही भारत के सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने आएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी आने वाली फिल्म की पहली झलक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को दिखाई जा चुकी है और उसे मंजूरी भी मिल गई है, हालांकि, कमल हासन ने अपनी नई फिल्म का नाम या उससे जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की। उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
