पूरी हुई Kamal Haasan की Indian 2 की शूटिंग, जानें कब शुरू होगी ठग लाइफ और Indian 3

Kamal Haasan Indian 2 Update : फैंस को खुशखबरी देते हुए स्टार ने बताया है कि फिल्म शूटिंग पूरी कर ली है। इसी के साथ उन्होंने इंडियन 3 पर भी बड़ी अपडेट साझा की है। इसके अलावा अभिनेता मणिरत्नम की ठग लाइफ के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ''मणिरत्नम की ठग लाइफ की शूटिंग आइए आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

Kamal Haasan Indian 2 Update : तमिल सुपरस्टार कमल हासन( Kamal Haasan) अपनी फिल्म इंडियन 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को खुशखबरी देते हुए स्टार ने बताया है कि फिल्म शूटिंग पूरी कर ली है। इसी के साथ उन्होंने इंडियन 3 पर भी बड़ी अपडेट साझा की है। आइए आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

Kamal Haasan Indian 2 Update

द हिंदू के साथ एक साक्षात्कार में, कमल हासन ( Kamal Haasan) ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट साझा किया है। स्टार ने बताया कि उन्होंने इंडियन 2 और इंडियन 3 की शूटिंग पूरी कर ली है । ''मैं बर्बाद हुए समय की भरपाई नहीं कर सकता। इसके अलावा, हम उत्पादन में तेजी नहीं ला सकते क्योंकि मात्रा मायने नहीं रखती, गुणवत्ता मायने रखती है। हमने इंडियन 2 और इंडियन 3 पूरी कर ली है। इंडियन 2 का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अभी चल रहा है। हम इसे पूरा करने के बाद इंडियन 3 के पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम शुरू करेंगे।''

End of Feed