कमल हासन की Indian 2 पर छाए संकट के बादल, फिल्म को मिला कानूनी नोटिस

कमल हासन की फिल्म इंडियन का सीक्वल यानी इंडियन 2 12 जुलाई 2024 को रिलीज हुआ था। इस फिल्म के हिंदी वर्जन को मेकर्स ने 6 सप्ताह से भी कम समय पर ओटीटी पर रिलीज कर दिया था। जिसके बाद अब मेकर्स पर संकट के बादल छाए हुए है। आइए जानते हैं क्या था मामला।

कमल हासन की फिल्म इंडियन का सीक्वल यानी इंडियन 2 12 जुलाई 2024 को रिलीज हुआ था। इंडियन 2 बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई, लेकिन इस फिल्म ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी। कमल हासन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। वही इस फिल्म के हिंदी वर्जन को मेकर्स ने 6 सप्ताह से भी कम समय पर ओटीटी पर रिलीज कर दिया था। जिसके बाद अब मेकर्स पर संकट के बादल छाए हुए है। आइए जानते हैं क्या था मामला।

Indian 2

Indian 2

एक रिपोर्ट के अनुसार कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 को अब मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कानूनी नोटिस भेजा है। जानकारी के अनुसार इंडियन 2 के मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर ओटीटी नियमों का उल्लंघन किया है। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अपने कुछ नियम है, जिसे ओटीटी पर फिल्म रिलीज करने से पहले फॉलो करना जरूरी है। नियमों के अनुसार मेकर्स को 8 हफ्ते की सख्त ओटीटी विंडो का पालन करना जरूरी है।

End of Feed