साउथ मूवीज

Toxic से सुपरस्टार यश का दमदार लुक आया सामने? वीडियो देख फैंस ने बोला बड़ा होगा धमाका

सुपरस्टार यश अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यश बेहद ही अलग लुक में नजर आ रहे हैं।

Image

Toxic

सुपरस्टार यश अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस सुपरस्टार की इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में रॉकी भाई यानी यश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद कुछ फैंस दावा कर रहे हैं कि एक्टर का ये लुक उनकी आने वाली फिल्म टॉक्सिक से है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यश विधायक भैरथी सुरेश के बेटे संजय की सगाई सेरेमनी में शामिल हुए थे। इस दौरान यश व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। इस वीडियो में यश उनके परिवार के साथ फोटो के लिए पोज दे रहे हैं। इस वीडियो में यश बेहद ही अलग लुक में नजर आ रहे हैं, जिसके बाद फैंस का बोलना है की एक्टर का ये लुक उनकी आने वाली फिल्म टॉक्सिक से है।

ये सितारे भी आएंगे नजर

इस वीडियो में एक्टर लंबी दाढ़ी और बड़े बाल में नजर आ रहे हैं। एक्टर के इस लुक को फैंस पसंद कर रहे हैं। यश की फिल्म में नयनतारा के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और अक्षय ओबेरॉय भी नजर आएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में तारा सुतारिया और श्रुति हासन भी नजर आ सकती हैं। टॉक्सिक 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article