फिल्म कल्कि 2898 AD आज रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। फैंस को ये फिल्म बहुत पसंद आ रही है। इस फिल्म को फैंस ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। इस फिल्म के इसी शो हाउस फुल चल रहे हैं। वही इस फिल्म को दर्शकों से भरपूर समर्थन मिल रहा है।
Kalki
फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने फिल्म के बारे में अपनी राय दी और कल्कि 2898 की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। इसी तरह विजय देवरकोंडा और एसएस राजामौली ने भी सोशल मीडिया पर टीम को शुभकामनाएं दीं और फिल्म को लेकर कुछ बातें कही है।
विजय देवरकोंडा ने दी बधाई
फिल्म में विजय देवरकोंडा ने कैमियो किया है। हाल ही में विजय देवरकोंडा ने टीम को बधाई दी है, उन्होंने कल्कि 2898 AD के निर्देशक नाग अश्विन के विजन और प्रभास के प्रयासों की सराहना की। एसएस राजामौली जिन्होंने बाहुबली सीरीज सहित प्रभास के साथ तीन फिल्में निर्देशित की हैं उन्होंने भी कल्कि 2898 AD के निर्माताओं और अभिनेताओं को बधाई दी। विजय देवरकोंडा ने एक्स पर फिल्म की सफलता के लिए फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। उनकी पोस्ट में लिखा है-“नागी प्रभास अन्ना। वैजयंतीफिल्म्स मैं आप सभी के लिए बहुत खुश हूं, आप सभी प्यार, सफलता और शक्ति के हकदार हैं। आपके लिए जश्न मना रहा हूँ और भगवान आपको आशीर्वाद दें। Kalki2898AD को हम सब के चले जाने के बाद भी लंबे समय तक याद किया जाएगा।
एसएस राजामौली ने दी बधाई
एसएस राजामौली ने एक एक्स ट्वीट के माध्यम से कल्कि 2898 एडी को अपना समर्थन दिया।राजामौली ने लिखा- “मुझे #Kalki2898AD का विश्व-निर्माण बहुत पसंद आया… इसने मुझे अपनी अविश्वसनीय सेटिंग्स के साथ विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा दिया। डार्लिंग ने अपनी टाइमिंग और सहजता से इसे मार डाला... अमिताभ जी, कमल सर और दीपिका से शानदार सहयोग मिला। फिल्म के आखिरी 30 मिनट मुझे एक बिल्कुल नई दुनिया में ले गए। नागी और वैजयंती की पूरी टीम को इस फिल्म को बनाने में उनके प्रयासों के लिए बधाई।”
