साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD: प्रभास की फिल्म में श्री कृष्ण बनकर प्रकट हुआ ये साउथ सुपरस्टार, अच्छे-अच्छों से हो गई पहचानने में चूक

Kalki 2898 AD: प्रभास स्टारर कल्कि 2898 AD सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में कृष्णा का बैक साइड शूट है। जिसमें कृष्णा वॉक कर रहे हैं। फैंस को लग रहा है ये नानी है।

Image

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD: प्रभास स्टारर कल्कि 2898 AD सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को काफी सराहना मिल रही है। नाग अश्विन ने जिस शानदार तरीके से कल्कि को पेश किया है और खास तौर पर कई प्रसिद्ध हस्तियों की कैमियो है उस कारण फिल्म को देखकर फैंस तारीफ पर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कृष्ण का रोल दिखाई दे रहा है, लेकिन बहुत से लोग पहचान नहीं पा रहे हैं कि वो कृष्ण कौन है। आइए जानते हैं वो कौन है।

कौन है कृष्ण

फैंस के अनुसार फिल्म में एक्टर नानी ने कृष्ण का रोल निभाया है। इस रोल में नानी काफी सही लग रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस गेस कर रहे हैं कि एक्टर नानी है। इस वायरल वीडियो में कृष्णा का बैक साइड शूट है। जिसमें कृष्णा वॉक कर रहे हैं। फैंस को लग रहा है ये नानी है। वही इस वीडियो को देखने के बाद कुछ फैंस का कहना है कि नानी के जगह कृष्ण का रोल महेश बाबू को मिलना चाहिए था। वही कुछ लोग नानी को देखकर खुश हो रहे हैं।

ये सितारे आए नजर

इस फिल्म में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी भी है। साथ ही इस फिल्म में आपको शोभना, राजेंद्र प्रसाद, पशुपति, शाश्वत चटर्जी, अन्ना बेन, चेम्बन विनोद जोस, ब्रह्मानंदम और अन्य कलाकारों भी नजर आएंगे। इस फिल्म में कुछ एक्टर ने कैमियो भी किया है।

फिल्म की दिलचस्प कहानी

अब देखना होगा कि ये फिल्म कितनी रिकोर्ड तोड़ कमाई करती है। इस फिल्म में साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड के भी सितारे है जिस कारण इस फिल्म को फैंस और पसंद कर रहे हैं। फिल्म का रिव्यू भी काफी अच्छा आ रहा है। विजुअल और सेट-अप कुछ ऐसा है जो भारतीय सिनेमा में नहीं देखा गया है जो एक दिलचस्प कहानी के साथ-साथ शानदार है। हालांकि स्क्रीनप्ले मोस्टली अच्छे तरीके से बनाया गया है। प्रभास का किरदार मजेदार है, लेकिन लिमिटेड स्क्रीन टाइम है।''

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article