साउथ मूवीज

साउथ सुपरस्टार साई धरम तेज की नई फिल्म का हुआ ऐलान, 'SDT18' की शूटिंग हुई शुरू

साउथ अभिनेता साई धरम तेज ने 'विरुपाक्ष' के साथ पर्दे पर दमदार वापसी की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई के साथ एक बड़ी हिट रही और इसने साई धरम तेज के करियर को ऊंचाई तक पहुंचाया। वहीं अब साई धरम तेज एक बार फिर अपनी नई फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

Image

SDT18

साउथ सुपरस्टार साई धर्म तेज एक हाई-एक्शन ड्रामा के साथ पैन-इंडिया डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसका अभी नाम SDT18 है। यह फिल्म नवोदित रोहित केपी द्वारा निर्देशित और प्राइमशो एंटरटेनमेंट के के. निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी द्वारा निर्मित है। जो हालिया ब्लॉकबस्टर 'हनुमान' के लिए प्रसिद्ध हैं, फिल्म में तेज के साथ मुख्य भूमिका में अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी हैं।

पहला पोस्टर हाल ही में निर्माताओं द्वारा रिलीज किया गया था, जिसमें तेज ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा था, “माई नेक्स्ट SDT18। यह विशेष से भी अधिक होगा। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।” रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आगामी फिल्म अभिनेता साई धर्म तेज के करियर में सबसे महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है, क्योंकि इसे बड़े बजट पर बनाए जाने की चर्चा है।

1947-67 की अवधि पर आधारित कहानी रायलसीमा के बीहड़ इलाकों की है, जो इतिहास में डूबी एक सम्मोहक कहानी का वादा करती है। एक्शन से भरपूर ड्रामा में साईं धर्म तेज की शानदार एक्टिंग होगी। ये फिल्म 100 करोड़ के बजट में बन रही है जो ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। निर्माताओं ने खुलासा किया, "यह फिल्म भारी बजट के साथ एक भव्य निर्माण होगी।" इस हाई-ऑक्टेन, पीरियड-एक्शन ड्रामा में साई धर्म तेज ने एक जबरदस्त किरदार निभाया है। 100 करोड़ के बजट के साथ यह फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article