Mahesh Babu to play Krishna in Kalki 2898AD sequel: डायरेक्टर नाग अश्विन (Nag Ashwin) ने फिल्म कल्कि 2898एडी (Kalki 2898AD) के सीक्वल को लेकर मीडिया से बात की और एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो चाहते हैं कि महेश बाबू (Mahesh Babu) भगवान कृष्ण के किरदार में दिखाई दें क्योंकि उनमें वो बात है कि दर्शक उन्हें भगवान कृष्ण के रूप में देखकर एन्जॉय करेंगे। फिल्म कल्कि 2898एडी में नाग अश्विन ने भगवान कृष्ण का चेहरा नहीं दिखाया था, जिसके बाद से ही इस रोल पर सस्पेंस बना हुआ है। कई लोगों का मानना है कि नाग अश्विन एक्टर नानी को कृष्णा के रोल के लिए साइन करेंगे लेकिन डायरेक्टर ने महेश बाबू का नाम लेकर लोगों को चौंका दिया है।
डायरेक्टर नाग अश्विन ने कहा है, 'कल्कि 2898एडी में हमने जानबूझकर भगवान कृष्णा का चेहरा नहीं दिखाया था। कल्कि के आने वाले पार्ट्स में भगवान कृष्ण का बड़ा रोल है। मुझे ऐसा लगता है कि इसके लिए महेश बाबू परफेक्ट रहेंगे क्योंकि वो अच्छे एक्टर हैं। अगर महेश बाबू भगवान कृष्ण का किरदार प्ले करने के लिए मान जाते हैं तो कल्कि 2898एडी सीक्वल का कलेक्शन उम्मीद से बढ़कर होगा। उन्होंने कलेजा फिल्म में जैसे अपना किरदार निभाया था, उसके बाद से ही मैं उनका फैन हूं।'
दीपिका पादुकोण भी होंगी कल्कि 2898एडी का हिस्सा
जिन लोगों के दिमाग में ये सवाल है कि क्या दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कल्कि 2898एडी का हिस्सा होंगी या नहीं, उन्हें हम बता दें कि मेकर्स उनकी बेटी के लिए थोड़ा इंतजार कर रही हैं। दीपिका चाहती हैं कि उनकी बेटी थोड़ी सी बड़ी हो जाए, उसके बाद वो कल्कि 2898एडी सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगी। मेकर्स ने दीपिका की ये गुजारिश मान ली है और कल्कि 2898एडी के दूसरे भाग की कहानी पर और काम करने में बिजी हो गए हैं।
कमल हासन से होगी प्रभास-अमिताभ बच्चन की टक्कर
कल्कि 2898एडी के अंत में हम सबने देखा है कि कमल हासन का बूढ़ा शरीर जवान हो चुका है। अब कल्कि 2898एडी में प्रभास-अमिताभ बच्चन कमल हासन से टक्कर लेंगे। अगर महेश बाबू फिल्म कल्कि 2898एडी सीक्वल का हिस्सा बनते हैं तो वो भी कमल हासन के खिलाफ लड़ते नजर आ सकते हैं।
