IPL 2024 में दिखाई जाएगी Kalki 2898 Ad के झलक, निर्माताओं ने कुछ सेकंड के लिए खर्चे करोड़

Kalki 2898 AD in IPL 2024 : यह रणनीतिक कदम, जिसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, किसी तेलुगु फिल्म के लिए अब तक किए गए सबसे महंगे प्रचारों में से एक है। अपनी फिल्म को बड़े स्तर तक ले जाने के लिए निर्मताओं ने खूब पैसा खर्च किया है।

Kalki 2898 AD in IPL 2024 : प्रभास ( Prabhas) और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) अभिनीत "कल्कि 2898 एडी" के निर्माता अपनी बहुप्रतीक्षित विज्ञान-फाई थ्रिलर को प्रमोट करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया कि प्रोडक्शन टीम ने फिल्म के प्रमोशन के लिए भारी भरकम रुपये का निवेश किया है। अपनी फिल्म को बड़े स्तर तक ले जाने के लिए निर्मताओं ने खूब पैसा खर्च किया है।

Kalki 2898 AD Prmote in ipl 2024

कल्कि 2898 एडी ( Kalki 2898 AD) के निर्माताओं ने आईपीएल मैच के दौरान 12 सेकंड के विज्ञापन के लिए 3 करोड़ रु. का निवेश किया है। यह रणनीतिक कदम, जिसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, किसी तेलुगु फिल्म के लिए अब तक किए गए सबसे महंगे प्रचारों में से एक है।सूत्र ने बताया, "फिल्म की हिंदी, तमिल, तेलुगु और अन्य भाषाओं में रिलीज के साथ, निर्माता आईपीएल के माध्यम से बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचने में निवेश करने में संकोच नहीं कर रहे थे, जो अक्सर 6-10 करोड़ दर्शकों को आकर्षित कर सकता है।"इतने बड़े पैमाने पर फिल्म को प्रोमोट करना फैंस के बीच उत्साह पैदा कर रहा है ।

End of Feed