Kalki 2898 Ad Release Date: प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी स्टारर कल्कि 2898 एडी की रिलीज डेट को लेकर काफी कन्फ्यूजन हो रही है। पहले फिल्म को जनवरी 2024 में रिलीज किए जाने को लेकर बात हो रही थी। हालांकि प्रभास की फिल्म सालार दिसंबर 2023 में ही रिलीज हुई है। जिसके बाद कल्कि को तुरंत एक महीने बाद बड़े पर्दे पर रिलीज करना फिल्म की कमाई पर बुरा असर डाल सकता था। इस वजह से कल्कि को एक बार फिर से पोस्टपोन कर दिया गया। हालांकि अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक और नया अपडेट सामने आ रहा है। इतनी बड़ी स्टार कास्ट वाली इस फिल्म को लेकर काफी हाइफ बनी हुई है।
Kalki 2898 AD Release Date update
यह भी पढ़ें- 'आओगे जब तुम...' फेम Ustad Rashid Khan का 55 वर्ष की उम्र में निधन, कैंसर से जूझ रहे थे संगीतकार
कल्कि को पोस्टपोन करने के पीछे प्रभास का ही आइडिया बताया जा रहा है। एक्टर का मानना है कि उनकी दो रिलीज के बीच कुछ महीनों का अंतर होना बेहद जरूरी है। आइए अब कल्कि 2898 AD की रिलीज डेट पर आई अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
मार्च-अप्रैल 2024 में रिलीज होगी फिल्म
नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म कल्कि को लेकर बीते काफी समय से काफी हाइप बनी हुई है। फिल्म के टीजर ने फैंस की बेसब्री और भी बढ़ा दी है। अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म को मार्च-अप्रैल 2024 में रिलीज किया जा सकता है। मेकर्स जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट फाइनल कर सकते हैं। प्रभास के साथ ही फिल्म को लेकर मेकर्स की भी काफी उम्मीदें है। कल्कि एक पैन इंडिया हिट साबित हो सकती है। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी भी कुछ साफ नहीं हो सका है।
