बॉलीवुड

'आओगे जब तुम...' फेम Ustad Rashid Khan का 55 वर्ष की उम्र में निधन, कैंसर से जूझ रहे थे संगीतकार

Ustad Rashid Khan Passed Away At The Age Of 55: मशहूर सिंगर और संगीतज्ञ उस्ताद राशिद खान का 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह बीते कई दिनों से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की पुष्टि खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की है।

Image

उस्ताद राशिद खान का 55 वर्ष की उम्र में निधन

Ustad Rashid Khan Passed Away At The Age Of 55: मशहूर संगीतकार और सिंगर उस्ताद राशिद खान का 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बीते कई दिनों से उस्ताद राशिद खान (Ustad Rashid Khan) कैंसर से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि वह वेंटिलेटर पर थे और ऑक्सीजन सपोर्ट के सहारे उनकी सांसें चल रही थीं। कोलकाता के ही अस्पताल में उनका इलाज जारी था, जहां उन्होंने आखिरी सांसें लीं। खबरों के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर से ही उस्ताद राशिद खान की तबीयत बेहद खराब चल रही थी।

खबरों की मानें तो संगीतकार उस्ताद राशिद खान (Ustad Rashid Khan) को पिछले महीने सेरेब्रल अटैक आया था, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब होती चली गई। उनका इलाज शुरुआत में मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में चला। लेकिन बाद में वह इलाज के लिए कोलकाता आ गए। उस्ताद राशिद खान से जुड़े सूत्रों का कहना है कि निजी अस्पताल में चल रहे इलाज के बाद उनकी हालत सुधरने लगी थी।

बता दें कि उस्ताद राशिद खान (Ustad Rashid Khan) का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में हुआ था। वह रामपुर सहसवान घराने से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने संगीत की तालीम अपने नाना उस्ताद निसार हुसैन खान से ली थी। खास बात तो यह है कि उस्ताद नासिर खान ने 11 वर्ष की उम्र में ही मंच पर अपने संगीत की प्रस्तुति दी थी। उन्होंने यूं तो कई फिल्मों के लिए गीत गाए हैं, लेकिन 'जब वी मेट' में गाया गया गाना 'आओगे जब तुम...' आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में बसता है। इसके अलावा उस्ताद राशिद खान शाहरुख खान की 'माई नेम इज खान', 'राज 3', 'शादी में जरूर आना' और 'मंटो' जैसी मूवी के लिए भी गाना गा चुके हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article