कल्कि 2 में अमिताभ बच्चन के पसीने छुड़ाएगे कमल हासन? नाग अश्विन ने पहले ही कर दिया खुसाला

kalki 2898 Ad: कल्कि फिल्म को रिलीज हुए काफी दिन हो गए हैं, लेकिन इस फिल्म का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में भी दमदार कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि इसके दूसरे पार्ट को क्या अपडेट सामने आया है।

kalki 2898 Ad: कल्कि फैंस को बहुत पसंद आ रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म में फैंस को विलेन बने कमल हासन भी भा रहे हैं। साथ ही आम के साथ-साथ खास भी हर रोज फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में कल्कि पार्ट 2 को लेकर अपडेट सामने आया है। इस फिल्म के डायरेक्टर नाम अश्विन ने खुलासा किया है कि पार्ट 2 में कमल हासन और बिग बी अमिताभ बच्चन के बीच जोरदार टक्कर होगी की नहीं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

kalki

kalki

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नाग अश्विन से पूछा गया कि क्या अमिताभ और कमल हासन के बीच आमना-सामना दिखाने के लिए उनके पास कोई प्लान है , तो उन्होंने जवाब दिया, "हां, दूसरे पार्ट में इस तरह की कई चीजें हैं। लेकिन, मुझे लगता है कि हम अभी इस बारे में बात नहीं कर सकते।"निर्देशक ने कुछ स्पष्टता दी और फैंस को कुछ हद तक आश्वस्त किया, "लेकिन ऐसी चीजें निश्चित रूप से होंगी।"नाग अश्विन के बयान के अनुसार, भारतीय सिनेमा शायद दो सबसे दमदार सितारो को सबसे बड़े मंच पर आमने-सामने होते देखने के लिए तैयार नहीं है।

End of Feed