सामंथा रुथ प्रभु साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक है। फैंस उन्हें देखना बहुत पसंद करते हैं। सामंथा रुथ प्रभु साउथ अक्सर चर्चा का विषय बने रहती है। सामंथा रुथ प्रभु ने इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के अपने लिए जगह बनाई है। सामंथा अपनी ईमानदार और बोल्ड कमेंट के लिए जानी जाती है वे अपनी बात को आसानी से लोगों के बीच रखती हैं।
एक्ट्रेस हमेशा अलग-अलग विषयों पर अपने विचार शेयर करने से कभी नहीं कतराती हैं। सामंथा ने तब सबका ध्यान अपनी ओर खींचा जब उन्होंने बताया कि किस तरह के लोगों को वो ब्लॉक कर देती हैं। एक्ट्रेस ने 2018 में यू-टर्न के प्रमोशन के दौरान लोगों को ब्लॉक करने के बारे में खुलासा करके सबका ध्यान खींचा था।
एक्ट्रेस ने कहा था कि "कोई भी नकारात्मक बात, मुझे लोगों को ब्लॉक करना बहुत पसंद है। ब्लॉक करना मेरा पसंदीदा चीजे है"। इसके अलावा एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से जुड़े सवालों के बारे में कई अजीबोगरीब खुलासे किए। जब सामंथा ने स्वीकार किया कि वह अपने स्टाइलिस्ट प्रीतम जुकलकर के साथ गपशप करने के लिए मशहूर हस्तियों के स्क्रीनशॉट लिया करती थी, उन्होंने सच्चाई सबके सामने ला दी। इसके अलावा, सामंथा ने अपने एक्स पति नागा चैतन्य के बारे में बात की जो सोशल मीडिया से नफरत करते थे, उन्होंने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य के बारे में कुछ भी पोस्ट करने की अनुमति नहीं है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे एक्ट्रेस
ऊ अंतवा एक्ट्रेस वरुण धवन के साथ उनकी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ में नजर आएंगी। ये सरीज सिटाडेल है। सिटाडेल: हनी बनी में एम्मा कैनिंग, सिकंदर खेर और साकिब सलीम प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। राज और डीके द्वारा बनाई गई भारतीय जासूसी एक्शन थ्रिलर सीरीज़ का प्रीमियर इस साल अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा। सामंथा एक और फिल्म में नजर आएंगी, जिसका नाम है बंगाराम। उन्होंने इस साल अपने जन्मदिन पर अपनी इस फिल्म की घोषणा की। यह फिल्म अभिनेत्री के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनकी बतौर निर्माता पहली फिल्म होगी।
