साउथ मूवीज

Double Ismart: संजय दत्त-राम पोथिनेनी-की 'डबल इस्मार्ट' की पूरी हुई शूटिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास पोस्ट

Double Ismart: संजय दत्त की फिल्म 'डबल इस्मार्ट' का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में भी मेकर्स ने नया अपडेट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि मेकर्स ने क्या अपडेट दिया है। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले इस फिल्म की टक्कर अल्लू अर्जुन की पुष्पा2 से होने वाली थी, लेकिन पुष्पा2 की रिलीज डेट अब टल गई है।

Image

Double Ismart

Double Ismart: साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की फिल्म 'डबल इस्मार्ट' का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। फैंस को क्रेज को जारी रखने के लिए मेकर्स बीच-बीच में फिल्म की अपडेट देते रहते हैं। फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ जानकारियां देने के साथ निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया था। हाल ही में भी मेकर्स ने नया अपडेट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि मेकर्स ने क्या अपडेट दिया है।

कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर के साथ-साथ गाना भी रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने बहुत प्यार दिया। अब मेकर्स ने शूटिंग को लेकर बड़ी जानकारी दी है। हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें जानकारी दी गई है कि फिल्म की पूरी शूटिंग समाप्त हो गई है। इसके साथ ही फिल्म का एक आकर्षक पोस्टर भी शेयर किया। इस पोस्टर के लुक को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपना प्यार दिखा रहे हैं।

हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर कर रहे सिनेमैटोग्राफी

यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले इस फिल्म की टक्कर अल्लू अर्जुन की पुष्पा2 से होने वाली थी, लेकिन पुष्पा2 की रिलीज डेट अब टल गई है। इस हाई-वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर के लिए हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जियानी जियानेली भी काम कर रहे हैं। इससे उम्मीद की जा सकती है कि इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी कितनी दमदार होगी। इस हाई-बजट फिल्म की शूटिंग अभी मुंबई में हो रही थी। 'डबल इस्मार्ट' 2019 की ब्लॉकबस्टर 'इस्मार्ट शंकर' की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article