Kalki 2898 AD: प्रभास स्टारर के सीक्वल का ऑडियंस को करना होगा लंबा इंतजार, 2027 में होगी रिलीज?

Prabhas Starrer Kalki 2898 AD Part 2: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) के सेकंड पार्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल को रिलीज करने के लिए साल 2027 को चुना है।

Prabhas Starrer Kalki 2898 AD Part 2: नाग आश्विन के निर्देशन में बनकर तैयार हुई साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को मेकर्स ने 27 जून के दिन रिलीज किया। फिल्म को रिलीज हुए केवल 4 दिन हुए हैं और इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। 'कल्कि 2898 एडी' को मिली जबरदस्त सफलता के बाद अब लोगों ने इसके दूसरे पार्ट की मांग शुरू कर दी है। लोग चाहते हैं कि मेकर्स 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल को जल्द से जल्द रिलीज करें। दिलचस्प बात यह है कि नाग आश्विन ने भी 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) के सीक्वल की तयारी शुरू कर दी हैं।

Prabhas Starrer Kalki 2898 AD Part 2

'कल्कि 2898 एडी' के प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त ने मीडिया को दिए अपने स्टेटमेंट में खुलासा करते हुए बताया कि पार्ट 2 का 60% काम पूरा हो गया है। फिल्म के कई अहम सीन्स शूट किए जाने बाकी हैं। हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट को तय नहीं किया गया है। हाल ही में लाइव चाट के दौरान नाग आश्विन ने फैन्स को इशारा देते हुए बताया कि 'कल्कि 2898 एडी' का दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक दूरी किस्त को रिलीज करने में लगभग 3 साल का समय लग सकता है।

End of Feed