अजित कुमार और त्रिशा कृष्णन जल्द ही पति-पत्नी के रूप में नजर आने वाले हैं। अजित कुमार और त्रिशा कृष्णन साउथ के जाने-माने सितारे मे से एक है। फैंस इन दोनों को काफी प्यार देते हैं। वलीमाई, विश्वसम और थुनिवु जैसी फिल्में देकर अजित ने लोगों के दिल में एक अलग पहचान बना ली है। हाल ही में रिपोर्ट सामने आई है कि अजित कुमार जल्द ही विदामुयार्ची में त्रिशा कृष्णन के साथ नजर आएंगे।
अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची तमिल इंडस्ट्री की लंबे समय से प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की रिलीज और शूटिंग शेड्यूल को लेकर कई बार देरी हुई है। रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि अजित कुमार और त्रिशा कृष्णन पत्नी-पति का किरदार निभाएंगे। हाल ही में मेकर्स ने अजीत कुमार का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। अब देखना होगा कि एक्टर-एक्ट्रेस ऑनस्क्रीन पति-पत्नि के रोल में कैसे लगते हैं।
इस महीने तक शूटिंग होगी खत्म
अजित कुमार के मैनेजर सुरेश चंद्रा ने बताया कि अजित और त्रिशा पति-पत्नी को रोल निभाने वाले हैं। उनका किरदार त्रिशा के प्रति देखभाल करने वाला और प्यार करने वाला होगा। सुरेश चंद्रा के अनुसार त्रिशा के 2 या 3 जुलाई तक चल रहे शूटिंग शेड्यूल में शामिल होने की उम्मीद है। क्योंकि अन्य कलाकार अपने हिस्से का काम पूरा कर रहे हैं। उम्मीद है कि विदामुयार्ची की पूरी शूटिंग अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में पूरी हो जाएगी।
फिल्म में ये सितारे आएंगे नजर
अजित कुमार , त्रिशा कृष्णन , रेजिना कैसांद्रा, आरव और अर्जुन सरजा विदामुयार्ची में अहम रोल निभाने वाले हैं। अजित कुमार विदायामुयार्ची के अलावा अपनी आने वाली हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म गुड बैड अग्ली में नजर आएंगे। जिसका निर्देशन आदिक रविचंद्रन कर रहे हैं। फैंस अब विदायामुयार्ची का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म कई कार टलने के बाद आखिरकार फिर शुरू हो रही है।
