साउथ मूवीज

कल्कि 2898 AD की सफलता के बाद पहली बार Nag Ashwin ने तोड़ी चुप्पी, फोटो शेयर कर हुए भावुक

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898 AD 27 जून को रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में दमदार कमाई कर रही है। हाल ही में नाग अश्विन ने फोटो शेयर कर कुछ भावुक पोस्ट शेयर किया है। नाग अश्विन ने सोशल मीडिया पर कल्कि के मेकर्स के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है।

Image

kalki

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898 AD 27 जून को रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को फैंस बहुत प्यार भी दे रहे हैं। कल्कि बॉक्स ऑफिस पर अब तक की पांचवी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है, जो केवल बाहुबली 2, आरआरआर, केजीएफ 2 और जवान से पीछे है। हाल ही में नाग अश्विन ने फोटो शेयर कर कुछ भावुक पोस्ट शेयर किया है।

नाग अश्विन ने सोशल मीडिया पर कल्कि के मेकर्स के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। नाग अश्विन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त के साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "करीब 10 साल पहले, हम तीनों ने साथ में अपनी पहली फीचर फिल्म "येवड़े" शुरू की थी। वैजयंती उस समय बहुत कमजोर थीं और यह फिल्म जोखिम भरी थी।" उन्होंने कहा- "10 साल बाद हमने साथ में जो भी फिल्में बनाई हैं, वे ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं, बल्कि फिल्म इतिहास में अपने तरीके से एक छोटा मील का पत्थर भी रही हैं। मैं इन दोनों के बीच खड़े होने पर गर्व और धन्य महसूस करता हूं और उन असंभव चीजों का हिस्सा बनने पर जो हम कर रहे हैं।"

पुराना किस्सा किया याद

निर्देशक ने उस समय का एक किस्सा शेयर किया जब उन्होंने पहली बार 2015 में येवड़े सुब्रमण्यम के लिए वैजयंती मूवीज के साथ सहयोग किया था। नाग अश्विन ने कहा कि एक समय ऐसा था जब पूरी टीम घबरा गई थी क्योंकि बारिश के कारण शूटिंग बंद कर दी गई थी और अतिरिक्त लागत के बारे में सोचकर वे घबरा गए थे।

ये कलाकार आए नजर

फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, कमल हासन , अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी भी शामिल हैं । साथ ही राजेंद्र प्रसाद, पशुपति, शाश्वत चटर्जी, अन्ना बेन और चेम्बन विनोद जोस जैसे जाने-माने कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article