Kalki 2898 AD Part 2: कल्कि 2898 एडी ने सिनेमाघरों में फैंस की सुनामी ला दी है, इस पैन इंडिया फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। जिसके साथ ही फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अब मूवी के सीक्वल को लेकर भी कई खबरें सामने आ रही हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही फिल्म के पार्ट 2 को लेकर भी काम शुरू करने वाले हैं। फिल्म कल्कि 2898 एडी के डायरेक्टर नाग अश्विन ने खुद फिल्म को लेकर अपडेट शेयर किया है।
Kalki 2898 AD Part 2
यह भी पढ़ें- Kalki में 2 मिनट का कैमियो कर छा गए विजय देवरकोंडा, लोगों ने कहा-दिखे पूरे साउथ स्टार्स बस रही गई रजनीकांत की कमी
निर्देशक नाग अश्विन ने कल्कि 2898 एडी के एंडिंग के साथ यह मैसेज दिया है कि कभी भी एक्शन और पौराणिक कथाओं को एक बार में पूरा नहीं किया जा सकता है और निश्चित रूप से दूसरे पार्ट की आवश्यकता है। यहां डायरेक्टर के बयान पर एक नजर डालते हैं।
पार्ट 2 को लेकर क्या बोले नाग अश्विन?
एक ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार, कल्कि 2898 ई. पार्ट 2 इस बात पर जोर देगा कि यास्किन (कमल हासन) अपने खतरनाक मिशन को पूरा करने के लिए और भी ताकतवर हो जाएगा। यही एक वजह है कि पहली फिल्म में उनका ज्यादा रोल नहीं था। कहानी का सार इस बात पर आधारित है कि अश्वत्थामा (अमिताभ बच्चन) और भैरव (प्रभास) उससे कैसे निपटना चाहते हैं। पार्ट 2 को लेकर और भी कई कहानियों पर काम किया जा रहा है, हालांकि अभी तक इसका ड्राफ्ट फाइनल नहीं किया गया है।
