साउथ मूवीज

Kalki में 2 मिनट का कैमियो कर छा गए विजय देवरकोंडा, लोगों ने कहा-दिखे पूरे साउथ स्टार्स बस रही गई रजनीकांत की कमी

Kalki 2898 AD: नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 AD आज 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने धमाकेदार एंट्री की है। इस फिल्म में अर्जुन का किरदार निभाकर विजय देवरकोंडा की कैमियो ने काफी चर्चा बटोरी है। फैंस उनके कैमियो को बहुत पसंद कर रहे हैं।

Image

Kalki

Kalki 2898 AD: नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 AD आज 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने धमाकेदार एंट्री की है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण ने शानदार रोल निभाया है। इसके अलावा फिल्म में इंडस्ट्री के पसंदीदा एक्टर के कैमियो की भी चर्चा हो रही है।

गेम-चेंजर

इस फिल्म में अर्जुन का किरदार निभाकर विजय देवरकोंडा की कैमियो ने काफी चर्चा बटोरी है। फैंस उनके कैमियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा को देखने के बाद कुछ ने तो इसे गेम-चेंजर भी कहा है। दूसरी ओर कुछ दर्शकों का मानना है कि उनकी मौजूदगी ने फिल्म में महाभारत के दृश्यों को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है।

टॉलीवुड का भविष्य

एक यूजर ने लिखा, "मैं आपको बता रहा हूं - विजय देवरकोंडा टॉलीवुड का भविष्य हैं। मैं उनके दो मिनट के कैमियो को भूल नहीं पा रहा हूं। स्क्रीन पर पूरी तरह से आग।" एक ने लिखा, "विजय देवरकोंडा वापस आ गए हैं। सीटियां पहले से कहीं ज्यादा तेज हैं। शानदार सरप्राइज #Kalki2898AD।"

रजनीकांत की रह गई कमी

वही इस फिल्म में दुलकर सलमान ने भी शानदार कैमियो किया है। दुलकर को देखकर फैंस का कहना था कि राजा वापस आ गया है। फिल्म में डायरेक्टर एस राजामौली भी एक सीन में नजर आते हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि अगर रजनीकांत भी दिख जाते तो कोई हैरानी नहीं होती। फैंस को ये फिल्म पसंद आ रही है। अब देखना होगा कि ये फिल्म कितनी रिकोर्डतोड़ कमाई करती है। इस फिल्म में साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड के भी सितारे है जिस कारण इस फिल्म को फैंस और पसंद कर रहे हैं। फिल्म का रिव्यू भी काफी अच्छा आ रहा है। विजुअल और सेट-अप कुछ ऐसा है जो भारतीय सिनेमा में नहीं देखा गया है जो एक दिलचस्प कहानी के साथ-साथ शानदार है। हालांकि स्क्रीनप्ले मोस्टली अच्छे तरीके से बनाया गया है। प्रभास का किरदार मजेदार है, लेकिन लिमिटेड स्क्रीन टाइम है।''

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article