दीपिका पादुकोण के Kalki 2898 AD पार्ट 2 से बाहर निकलते ही नाग अश्विन ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, साधा एक्ट्रेस पर निशान!

Kalki 2898 AD Part 2: दीपिका पादुकोण नाग अश्विन की फिल्म से बाहर हो गई है। कल से ही यह बात सबसे ज्यादा वायरल हो रही है। इस बात में आग तो तब लगी जब डायरेक्टर नाग अश्विन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई। यह स्टोरी देखकर फैंस सोशल मीडिया पर चुटकी ले रहे हैं।

Kalki 2898 AD Part 2: दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) को हिट फिल्म कल्कि 2898 एडी के पार्ट 2 से बाहर कर दिया गया है। कल यह जानकारी सामने आई थी। फिल्म के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया था कि दीपिका पादुकोण अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। जिसके बाद से ही लगातार बातें हो रही हैं। फैंस दीपिका पादुकोण के फिल्म से हटने की वजह जानना चाहते हैं। हालांकि शाम होते-होते, कल्कि 2898 एडी के डायरेक्टर नाग अश्विन ने एक पोस्ट डाला। जिसे देखकर लोगों को लग रहा है कि वह एक्ट्रेस दीपिका को टॉन्ट कर रहे हैं।

Kalki 2898 AD Part 2:

Image Source: x

डायरेक्टर नाग अश्विन ( Nag Ashwin) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कल्कि 2898 एडी की क्लिप शेयर करते हुए अपने दिल की बात लिखी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'जो हो गया उसे तुम बदल नहीं सकते, लेकिन जो होने वाला है उसे बदल सकते हो'। इस पोस्ट के सामने आने के बाद से लोग इसे दीपिका पादुकोण से जोड़कर देख रहे हैं। रेडिट पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है। खैर ये तो खुद नाग अश्विन ही बता सकते हैं कि यह पोस्ट किस के लिए लिए गई है।

End of Feed