साउथ मूवीज

Robo Shankar Dies: रोबो शंकर का 46 साल की उम्र में हुआ निधन, भावुक हुए कमल हासन-कार्थी

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 19, 2025, 09:16 AM IST

Robo Shankar Dies At 46: साउथ सिनेमा के फेमस कॉमेडियन रोबो शंकर (Robo Shankar) अब इस दुनिया में नहीं रहे। रोबो शंकर का महज 46 साल की उम्र में 18 सिंतबर की रात को निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है।

Image

Image Source: Sun TV/ X

Robo Shankar Dies At 46: साउथ सिनेमा के पॉपुलर कॉमेडियन रोबो शंकर (Robo Shankar) का निधन हो गया है। 18 सितंबर को 46 साल की उम्र में रोबो शंकर इस दुनिया से चल बसे। मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक निधन से एक दिन पहले रोबो शंकर एक फिल्म सेट पर बेहोश हो गए थे। इसके बाद बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उनकी हालत बिगड़ गई। लाख कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। इस खबर के सामने आने के बाद साउथ सिनेमा जगत शोक में डूब गया है। आम आदमी से से लेकर स्टार्स तक इस खबर के काफी हैरान नजर आ रहे हैं।

स्टार्स ने दी रोबो शंकर को श्रद्धांजलि

रोबो शंकर के निधन की खबर के बाद उनके फैंस और साउथ के सितारे काफी उदास नजर आ रहे हैं। सबको हंसाने वाले रोबो शंकर ने आज सबकी आंखों में आंसू ला दिए हैं। रोबो शंकर के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की तांता लग गया है। कमल हासन (Kamal Haasan), सिमरन (Simran) और कार्थी (Karthi) समेत कई स्टार्स ने रोबो शंकर को श्रद्धांजलि दी। तो वहीं सोशल मीडिया पर लोग रोबो शंकर को लोग अलग-अलग अंदाज में याद करते नजर आए। किसी ने रोबो शंकर का वीडियो शेयर किया तो कोई उनकी पुरानी तस्वीर के साथ इमोशनल पोस्ट लिखता नजर आया।

कौन थे रोबो शंकर

रोबो शंकर ने अपनी करियर की शुरुआत विजय टीवी के पॉपुलर शोज कलक पूवाडु यारू (Kalaka Poo Vadu Yaru) और इटु इटु एडु (Itu Itu Edu) से की थी, जहां उनकी कॉमेडी टाइमिंग ने सबका दिल जीत लियाक था। 2015 में धनुष (Dhanush) की फिल्म मारी (Maari) से फिल्मी डेब्यू किया। इसके बाद वो विशाल और सामंथा की इरुम्बु थिराई (Irumbu Thirai) में भी नजर आए। उनकी आखिरी फिल्मों में अरुण विष्णु (Arun Vishnu) की अपकमिंग मूवी भी शामिल है जहां वो शूटिंग कर रहे थे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article