Reasons Why Deepika Padukone left Kalki 2898 Ad 2 : हाल ही में दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई थी। जिसमें कल्कि 2898 एडी के मेकर्स ने उन्हें फिल्म के दूसरे पार्ट से निकालने की घोषणा की है। इस खबर के बाद से ही फैंस ये जानने के लिए बेचैन हैं कि ऐसा क्या हुआ? जो फिल्म की लीड एक्ट्रेस को ही फिल्म से हटाना पड़ा। जैसे ही ये बात निकलकर आई, इसी के साथ यह पता भी चल गया कि ऐसा क्यों हुआ। फिल्म से जुड़े सूत्र ने खुलासा कर दिया कि दीपिका पादुकोण को कल्कि 2898 एडी के पार्ट 2 से क्यों हटाया। आइए आपको बताते हैं कुछ वजह
दीपिका पादुकोण ने रखी थी डिमांड
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार कल्कि 2898 एडी से जुड़े खास सूत्र ने दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) के फिल्म से निकालने की वजह बताई है। रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका पादुकोण की डिमांड फिल्म के लिए बढ़ती जा रही थी। वह अपनी फीस में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी चाहती थी, उनका कहना है कि पार्ट 1 में जो फीस दी गई थी, इस बार उस फीस में 25% बढ़ा दिया जाए। साथ ही दीपिका ने कहा था कि वह 7 घंटे शूटिंग नहीं कर सकती, जबकि फिल्म मेकर्स ने उनके लिए आलीशान वैनिटी वैन और आराम करने की सुविधा की हामी भरी थी। लेकिन, दीपिका पादुकोण इन बातों से नहीं मानी।
यही नहीं दीपिका पादुकोण के पास 25 लोगों की टीम है। उसके लिए अभिनेत्री ने आलीशान होटल और फाइव स्टार खाने की डिमांड रखी थी। जिसे मेकर्स ने ठुकरा दिया। दीपिका पादुकोण के साथ बातचीत में मेकर्स ने उनके साथ इन डिमांड्स पर बात की थी, जिसमें उन्होंने दीपिका पादुकोण से कहा था कि आप टीम कम कर लीजिए। हालांकि दीपिका पादुकोण किसी भी बात पर सुलह करने में राजी नहीं हुई। जिस वजह से मेकर्स ने उन्हें फिल्म से निकालने का फैसला लिया।
