Kalki 2898 AD 2: फैंस को नहीं करना पड़ेगा प्रभास की फिल्म के लिए लंबा इंतजार, इस दिन से शूरू हो जाएगी सीक्वल की शूटिंग

कल्कि के सीक्वल को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें मेकर्स ने इसके पार्ट 2 के शूटिंग को लेकर जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि इसका पार्ट 2 की शूटिंग कब से शुरू हो रही है।

कल्कि को रिलीज हुए 2 महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन इस फिल्म का क्रेज अभी तक खत्म नहीं हुआ है। इस फिल्म के पार्ट 2 की मांग जोरों से हो रही है। अब फैंस चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी इस फिल्म का पार्ट 2 रिलीज हो जाए। अब मेकर्स ने इसके पार्ट 2 पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।

Kalki 2898 AD 2

Kalki 2898 AD 2

हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म वीक में पार्ट 2 के बारे में एक अपडेट शेयर की है। बात दें मेकर्स ने जानकारी दी है कि फिल्म के पार्ट 2 की शूटिंग अगले पांच या छह महीनों (जनवरी या फरवरी 2025) में शुरू होगी। एक बार जब यह शुरू हो जाएगी तो हम इसके बारे में और बात अपडेट आसानी से जान पाएंगे।

End of Feed