साउथ मूवीज

Pushpa 2 को भगवान भरोसे छोड़ पहाड़ों पर मस्ती कर रहे Allu Arjun, फैंस ने कहा-'पुष्‍पाराज पुष्‍पा-2 में देरी मत करना'

पुष्पा 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अल्लू अर्जुन इस फिल्म के पुष्पराज अपने परिवार के साथ पहाड़ों पर मस्ती कर रहे हैं, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Image

Pushpa 2

पुष्पा 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए फैंस पलके बिछाए बैठे हैं। फैंस हर दिन इस फिल्म से जुड़ा कुछ अपडेट जानना चाहते हैं। हाल ही में जानकारी आई थी कि अब यह फिल्म 6 दिसंबर को ही रिलीज होगी, लेकिन पहले ऐसी अफवाह थी कि पुष्पा 2 2025 तक के लिए खिसक गई है लेकिन मेकर्स ने फैंस को सफाई दी थी कि यह फिल्म 6 दिसंबर को ही रिलीज होगी जिस कारण फैंस 6 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अल्लू अर्जुन इस फिल्म के पुष्पराज अपने परिवार के साथ पहाड़ों पर मस्ती कर रहे हैं, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बैकग्राउंड देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

इन तस्वीरों को अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फोटो देखकर पता चल रहा है कि कपल कोई ठंडी जगह पर गए हैं, क्योंकि स्नेहा रेड्डी ने काले रंग का विंटर जैकेट पहना हुआ है। साथी फोटो का बैकग्राउंड बहुत ही सुंदर है। दूसरी फोटो में अल्लू अर्जुन का बेटा दिखाई दे रहा है जो एक फूल पड़कर पोज दे रहा है।

घूम लो पर फिल्म में देरी ना करो

तीसरी फोटो में अल्लू अर्जुन अपनी बेटी के साथ पहाड़ पर चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो का बैकग्राउंड काफी सुंदर है इन सारी तस्वीरें को देखकर आप भी पहाड़ों पर जाने का मन जरूर बना लेंगे। एक्टर की इन सारी फोटोज को देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं साथ ही कमेंट कर पूछ रहे हैं कि पुष्पा 2 6 दिसंबर को ही रिलीज होगी ना। अब तो पोस्टपोन नहीं हो जाएगी। एक यूजर ने कहा पुष्प राज पुष्पा 2 में देरी मत करना। दूसरे यूजर ने कहा घूम लो लेकिन पुष्पा 2 में देरी ना करो। तीसरे ने कहा राम राम अल्लू अर्जुन भाई।

कब रिलीज हुई थी पार्ट वन

पुष्पा पार्ट वन बॉक्स ऑफिस में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने 29 दिनों में कुल मिलाकर 300.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पुष्पा: द राइज 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वही अब पुष्पा 2: द रूल 06 दिसंबर 2024 यानी पहले पार्ट वाले महीने में ही रिलीज हो रही है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article