ऐसा कहा जाता है कि हम अपने आइडल एक्टर-एक्ट्रेस को फॉलो करते हैं। जो हमारे पसंदीदा एक्टर-एक्ट्रेस करते हैं हम भी वही करने की कोशिश करते हैं, जिसका समाज पर गलत असर होता है। अगर कोई सेलेब्रिटी कोई कपड़ा पहनता है, तो फॉलो करते है और वो ट्रेंड बन जाता है। वही कोई सेलेब्रिटी कोई हेयर कट करवाता है तो लोग कॉपी करना शुरू कर देते हैं। अजकल एक्टर-एक्ट्रेस फैंस और समाज को देखते हुए ऐसा काम करते हैं। अब अल्लू अर्जुन और यश के बाद आर माधवन ने पान मसाले के विज्ञापन को ठुकरा दिया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार आर माधवन ने ऐसा करने के पीछे हवाला दिया है कि उनकी दर्शकों के प्रति अपनी कुछ जिम्मेदारी है। इसी कारण उन्होंने ब्रांड का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार एक्टर को इस विज्ञापन को करने के लिए बहुत मोटी रकम ऑफर की गई थी, लेकिन एक्टर ने पैसों को जरूरी ना समझते हुए दर्शकों के हित के लिए सोचा।
इन सितारों ने किया था ऐड
आर माधवन के ऑफर ठुकराने के बाद अब पान मसाला ब्रांड वाले किसी नए चेहरे की तलाश में है। शाहरुख खान, अक्षय कुमार, महेश बाबू और अजय देवगन ने पान मसाला ब्रैंड का विज्ञापन किया था, जिसके बाद इन एक्टर्स की काफी आलोचना हुई थी। जिसके बाद अक्षय कुमार ने अपने फैंस को वादा किया था कि वो अब से किसी पान मसाला का विज्ञापन नहीं करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार जब अल्लू अर्जुन ने इस विज्ञापन को ठुकराया था तब उन्हें 10 करोड़ की मोटी रकम ऑफर की गई थी।
इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर
आर माधवन आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म शैतान में नज़र आए थे। इस फिल्म में अजय देवगन और ज्योतिका भी नजर आए थे। अब एक्टर नयनतारा और सिद्धार्थ के साथ टेस्ट फिल्म में नजर आएंगे। ये फिल्म टेस्ट मैच के ऊपर है।
