Kalki 2898 AD 2: अमिताभ बच्चन ने शुरू की शूटिंग, सेट पर लगाया कमल हासन को गले, देखें ये BTS पिक्स

Amitabh Bachchan Start Shoot for Kalki 2898 AD 2: निर्माता-निर्देशक नाग आश्विन के निर्देशन में बनने जा रही 'कल्कि 2898 एडी 2' (Kalki 2898 AD 2) की शूटिंग अब अमिताभ बच्चन ने शुरू कर दी है। बीटीएस पिक्स में अमिताभ बच्चन को कमल हासन को लगे लगाते हुए देखा जा सकता है।

Amitabh Bachchan Start Shoot for Kalki 2898 AD 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानयक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अक्सर रविवार को अपने घर के बाहर फैन्स से मुलाकात करते हैं। फैन्स से मुलाकात करते हुए अमिताभ बच्चन को कई बार गिफ्ट्स भी देते हुए देखा गया। हालांकि बीते रविवार को अमिताभ बच्चन अपने फैन्स नहीं मिल पाए। अपने नए ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने बताया कि वो हैदराबाद में 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD 2) के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने इस मूवी के सेट से कई बीटीएस पिक्स शेयर कर फैन्स का उत्साह बढ़ाया।

Amitabh Bachchan Start Shoot for Kalki 2898 AD 2

Pic Credit: X

अमिताभ बच्चन ने शुरू की 'कल्कि 2898 एडी 2'

मंगलवार को अमिताभ बच्चनअपने घर के बाहर की फोटो पोस्ट कीं। जहां फैन्स की भारी भीड़ अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए इंतजार करती नजर आ रही थी जबकि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि वे उनसे मिल नहीं पाएंगे। इन पिक्स को पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'मैंने उन्हें बता दिया था कि इस रविवार मैं नही आ पाऊंगा। मैं हैदराबाद में शूटिंग कर रहा था... लेकिन फिर भी वे आ गए... सिर्फ देखने के लिए... यहां तक कि यह प्यारा सा छोटा डॉग भी।' (इसे भी पढ़ें: Virosh wedding: शादी से पहले विजय-रश्मिका ने एन्जॉय किया जापानी डिनर से लेकर पूल वॉलीबॉल, पिक्स हुईं वायरल)

End of Feed