Mahesh Babu and S. S. Rajamouli Video: फिल्ममेकर एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी में महेश बाबू से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक गर्दा उड़ाने वाले हैं। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच एसएस राजामौली और महेश बाबू का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर सभी लोग दंग रह गए हैं।
आपस में भिड़े महेश बाबू और एसएस राजामौली
मंगलवार को फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एसएस राजामौली और माहेश बाबू आपस में हाथापाई करते दिख रहे हैं। ये दोनों 'वाराणसी' फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। वर्मा ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, 'सिनेमा मर चुका है।'पहली नजर में लगता है कि दोनों में असली झगड़ा हो गया है, लेकिन ये पूरा वीडियो एआई से बनाया गया है। राम गोपाल वर्मा ने इस वीडियो के जरिए AI के बढ़ते प्रभाव पर टिप्पणी की है, जिससे सिनेमा पर खतरा मंडरा रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अलग-अलग राय दी। एक यूजर ने लिखा, “सिनेमा नहीं मरा, बल्कि डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और आर्टिस्ट मर चुके हैं। अब कोई भी फिल्म बना सकता है। अच्छी स्क्रिप्ट हो तो AI से पहले सीन ट्राई कर लो।'
कब रिलीज होगी वाराणसी
बताते चलें कि एसएस राजामौली और माहेश बाबू की फिल्म 'वाराणसी' 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी। इसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस भी हैं। फिल्म मूल रूप से तेलुगु में बनी है, लेकिन हिंदी सहित कई भाषाओं में डब होकर रिलीज होगी। कुछ महीने पहले हैदराबाद में इसके फर्स्ट लुक का ग्रैंड इवेंट हुआ था। इस मूवी को लेकर लोग ये कह रहे हैं कि ये बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने वाली है। मूवी में महेश बाबू मुख्य भूमिका 'रूद्र' के रूप में और प्रियंका चोपड़ा 'मंदाकिनी' के रूप में नजर आएंगी। पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में 'कुंभा' नाम के विलेन की भूमिका में हैं।
