साउथ मूवीज

Virosh wedding: शादी से पहले विजय-रश्मिका ने एन्जॉय किया जापानी डिनर से लेकर पूल वॉलीबॉल, पिक्स हुईं वायरल

Virosh wedding: साउथ इंडस्ट्री चर्चित कपल्स में से एक रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी के फंक्शन्स की तैयारियां शुरू हो गई है। बीते दिन रश्मिका-विजय को जापानी डिनर से लेकर पूल वॉलीबॉल एन्जॉय करते हुए देखा गया। दोनों एक-दूसरे संग 25 फरवरी को सात फेरे लेते नजर आएंगे।

Image

Pic Credit: Instagram

Virosh wedding: साउथ इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी की खबरों खूब चर्चा में बनी हुई हैं। 'विरोश' की शादी आखिरकार होने ही वाली है। बताया जा रहा है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना राजस्थान के उदयपुर में शादी करते दिखाई देंगी। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी से पहले की कुछ स्टिल्स शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर फैन्स भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। शादी के फंक्शन शुरू होने से पहले विजय और रश्मिका को पूल वॉलीबॉल से लेकर जापानी डिनर एन्जॉय कर हुए देखा गया।

विजय-रश्मिका की शादी की तैयारियां हुईं शुरू

23 फरवरी यानी सोमवार को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर उदयपुर में चल रही शादी की तैयारियों की पोतो शेयर की। इन पिक्स को देखने के बाद यह कन्फर्म हो गया है कि शादी के फंक्शन शरू होने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय और रश्मिका 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। विजय ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक प्यार फोटो शेयर की है, जिसमें वो पूलसाइड पार्टी एन्जॉय कर रहे हैं। वॉलीबॉल नेट के पीछे से ली गई फोटो में पूल में वॉलीबॉल खेलते हुए कुछ लोगों की परछाईं दिख रही है।

vijay's Post

vijay's Post

वहीं दूसरी ओर रश्मिका ने भी एक अलग पिक शेयर की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुनहरे रंगों से शानदार डिनर की पिक साझा की। फोटो में एक लंबी मेज सजी हुई थी, जिस पर गुलाबी लिली और हरे हाइड्रेंजिया के साथ हरे सेब और अंगूर रखे थे। कस्टम प्रिंटेड मेन्यू कार्ड, जो गेस्ट के रेडी किया गया है और यह जापानी डिनर लग रहा है। रश्मिका ने डिनर के दौरान सर्व किए गए फूड की एक ब्लर पिक भी शेयर की।

Rashmika's Post

Rashmika's Post

बीते रविवार को रश्मिका और विजय ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट पोस्ट करके शादी को कन्फर्म किया। बता दें दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब उन्होंने अपने इस रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने का निर्णय लिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article