Amitabh Bachchan Start Shoot for Kalki 2898 AD 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानयक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अक्सर रविवार को अपने घर के बाहर फैन्स से मुलाकात करते हैं। फैन्स से मुलाकात करते हुए अमिताभ बच्चन को कई बार गिफ्ट्स भी देते हुए देखा गया। हालांकि बीते रविवार को अमिताभ बच्चन अपने फैन्स नहीं मिल पाए। अपने नए ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने बताया कि वो हैदराबाद में 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD 2) के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने इस मूवी के सेट से कई बीटीएस पिक्स शेयर कर फैन्स का उत्साह बढ़ाया।
अमिताभ बच्चन ने शुरू की 'कल्कि 2898 एडी 2'
मंगलवार को अमिताभ बच्चनअपने घर के बाहर की फोटो पोस्ट कीं। जहां फैन्स की भारी भीड़ अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए इंतजार करती नजर आ रही थी जबकि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि वे उनसे मिल नहीं पाएंगे। इन पिक्स को पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'मैंने उन्हें बता दिया था कि इस रविवार मैं नही आ पाऊंगा। मैं हैदराबाद में शूटिंग कर रहा था... लेकिन फिर भी वे आ गए... सिर्फ देखने के लिए... यहां तक कि यह प्यारा सा छोटा डॉग भी।' (इसे भी पढ़ें: Virosh wedding: शादी से पहले विजय-रश्मिका ने एन्जॉय किया जापानी डिनर से लेकर पूल वॉलीबॉल, पिक्स हुईं वायरल)
फैन्स से ना मिल पाने की वजह से अमिताभ बच्चन ने उनसे माफी मांगी। अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा के रूप में अपने ट्रांसफॉर्मेशन की पिक्स भी शेयर की। सेट पर उन्होंने कमल हासन को गले लगाते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की। उन्होंने कमल के साथ दोबारा काम करने पर अपनी खुशी जाहिर की। नाग आश्विन के निर्देशन में बन रही इस मूवी में अमिताभ बच्चन को प्रभास और कमाल हासन के अपोजिट देखा जाएगा। फिल्म से दीपिका पादुकोण पहले ही बाहर कर दी गई हैं।
