Amitabh Bachchan's Kalki 2898 AD 2: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक नाग आश्विन (Nag Ashwin) ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) का निर्देशन किया है। इस मूवी में प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और अमिताभ बच्चन को अहम रोल में देखा गया था। अब इस मूवी के दूसरे पार्ट को लेकर फैन्स के अंदर उत्सुकता देखी जा रहे हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'कल्कि 2898 एडी 2' (Kalki 2898 AD 2) की शूटिंग जारी है। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने अपने हिस्से की शूटिंग को पूरा कर लिया है।
Pic Credit: Instagram
अमिताभ बच्चन ने पूरी की 'कल्कि 2898 एडी 2' की शूटिंग
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अमिताभ बच्चन ने 'कल्कि 2898 एडी 2' की शूटिंग पूरी कर ली है। 123 तेलुगु के मुताबिक अमिताभ बच्चन अपने हिस्से की शूटिंग कर मुंबई लौट आए हैं। हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अमिताभ बच्चन को इस फिल्म में अश्वत्थामा के रोल में देखा जाएगा। अमिताभ बच्चन के अलावा साउथ सुपरस्टार कमल हसन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। (इसे भी पढ़ें: 2026 में रिलीज होते ही 'इक्कीस' से लेकर 'अस्सी' सहित ये 6 फिल्में हुईं फ्लॉप, मेकर्स को लगी करोड़ों रुपये की चपत)
नाग आश्विन द्वारा डायरेक्ट की गई 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन की टक्कर प्रभास से देखने को मिली थी। पहले पार्ट में निर्माताओं ने दीपिका पादुकोण को अहम रोल के कास्ट किया था। वहीं दूसरी ओर कुछ मतभेद होने के बाद दीपिका पादुकोण को मेकर्स ने फिल्म से बाहर कर दिया है। बताया जा रहा है कि 'कल्कि 2898 एडी 2' (Kalki 2898 AD 2) में दीपिका पादुकोण को साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी रिप्लेस कर सकती है।
