कलाभवन नवास का 51 साल की उम्र में हुआ निधन, होटल के कमरे में बेहोश पड़े थे एक्टर

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 2, 2025, 09:23 AM IST

Kalabhavan Navas Died: साउथ के जाने-माने स्टार मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन नवास (Kalabhavan Navas) का 51 साल की उम्र में निधन हो गया। कलाभवन नवास होटल के एक कमरे में बेहोश पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने एक्टर के निधन पर शोक जताया है।

Kalabhavan Navas Died: मलयालम सिनेमा के जाने-माने एक्टर और मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन नवास (Kalabhavan Navas) का कोच्चि के एक होटल में निधन हो गया। कलाभवन नवास एक फिल्म की शूटिंग के लिए होटल में रुके थे, जब होटल स्टाफ ने उन्हें उनके कमरे में बेहोश पाया। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को शक है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई। उनका पोस्टमॉर्टम शनिवार को कलमस्सेरी के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में होगा, जिसके बाद शव उनके परिवार को सौंपा जाएगा। अभी उनका शव चोट्टानिक्कारा के एसडी टाटा हॉस्पिटल (SD Tata Hospital) में रखा गया है। इस खबर के सामने आने बाद मलयालम समेत साउथ के सभी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Kalabhavan Navas Died

Image Source: Kalabhavan Navas

कलाभवन नवास फिल्म प्रकांबनम (Prakambanam) की शूटिंग के लिए होटल में ठहरे थे। शुक्रवार को उन्हें कमरा खाली करना था, लेकिन जब वे रिसेप्शन पर नहीं पहुंचे और फोन भी नहीं उठाया तब स्टाफ ने उनके कमरे की जांच की और उन्हें बेहोश पाया। पुलिस ने बताया कि कमरे में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कलाभवन नवास ने मिमिक्री से अपने करियर की शुरुआत की थी और कोच्चि के मशहूर कलाभवन मिमिक्री ट्रूप (Kalabhavan Mimicry Troupe) के साथ खूब नाम कमाया। 1995 में फिल्म चैतन्यम (Chaithanyam) से डेब्यू करने के बाद उन्होंने मिमिक्स एक्शन 500 (Mimics Action 500), जूनियर मंड्रेक (Junior Mandrake), मट्टुपेट्टी मचान (Mattupetti Machan), चंदमामा (Chandamama) और डिटेक्टिव उज्ज्वलन (Detective Ujjwalan) जैसी फिल्मों में अपनी कॉमेडी और सपोर्टिंग रोल्स से दर्शकों का दिल जीता। एक्टर के निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान नजर आ रहा है।

End of Feed