जंगली म्यूजिक (Junglee Music) ने तमिल सिनेमा की अपकमिंग फिल्म मधरासी (Madharaasi) के पहले गाने सलमबाला (Salambala) को रिलीज करके धमाल मचा दिया है। इस गाने को म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) ने कंपोज किया है और साई अभ्यंकर (Sai Abhyankkar) ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। गाने के बोल सुपर सुबु (Super Subu) ने लिखे हैं। जंगली म्यूजिक, जो टाइम्स म्यूजिक (Times Music) का हिस्सा है। उसके इस गाने ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है।
'मधरासी' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे डायरेक्टर ए. आर. मुरुगादॉस (A.R. Murugadoss) ने बनाया है। जंगली म्यूजिक ने इस प्रोजेक्ट के जरिए सिवकार्तिकेयन और अनिरुद्ध की सुपरहिट जोड़ी को फिर से साथ ला दिया है। आपको बता दें कि फिल्म के गाने का प्रोमो जिसे जंगली म्यूजिक ने रिलीज किया था वो लोगों को काफी पसंद आया था। इस गाने को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। इस फिल्म में रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) और विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) भी अहम किरदारों में हैं। मधरासी 5 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं फिल्म मधरासी का पहला गाना सलमबाला जिसे जंगली म्यूजिक ने पेश किया है।
जंगली/ टाइम्स म्यूजिक के सीईओ मंदार ठाकुर (Mandar Thakur) ने कहा, 'अनिरुद्ध और सिवकार्तिकेयन की जोड़ी कमाल की है। सलमबाला ऐसा गाना है, जो पहली बार में ही आपको झूमने पर मजबूर कर देता है। हमें गर्व है कि हम मधरासी की म्यूजिक लॉन्चिंग इस धमाकेदार गाने के साथ कर रहे हैं।'
मधरासी के म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध ने कहा, 'सलमबाला के साथ हम ब्रेकअप के आम मूड से कुछ अलग करना चाहते थे। ये मजेदार और अनप्रेडिक्टेबल है। SK (शिवकार्तिकेयन) के साथ काम करने में हमेशा कुछ धमाकेदार निकलता है।'
डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने बताया, 'मधरासी इमोशन और एड्रेनालाइन पर बनी है और सलमबाला को उसी रिदम से चलना था। हम कोई साधारण ब्रेकअप सॉन्ग नहीं चाहते थे। हमें ऐसा गाना चाहिए था जो दिल को छूए और आपको झूमने पर मजबूर करे। अनिरुद्ध और शिवकार्तिकेयन ने वो कर दिखाया है।'
