साउथ मूवीज

South Movies In August: दिमाग घूमाने और दिल जीतने आ रही हैं साउथ की ये 7 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे कई रिकॉर्ड

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 2, 2025, 11:04 AM IST

South Movies In August: इस महीने साउथ की कई फिल्में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की लिए आ रही हैं। इस लिस्ट में सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की कूली (Coolie) से लेकर मोहनलाल (Mohanlal) की हृदयपूर्णम (Hridayapoorvam) तक हर जॉनर की फिल्म शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर...

Image

Image Source: coolie and mass jathara Movie

South Movies In August: साउथ सिनेमा एक के बाद एक फिल्में अगस्त महीने में धमाल मचाने वाली हैं। इस लिस्ट में एक दो नहीं बल्कि पूरी 13 फिल्मों का के नाम शामिल है। इन फिल्मों का काफी समय के इंतजार किया जा रहा है। लिस्ट में सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की कूली (Coolie) से लेकर मोहनलाल (Mohanlal) की हृदयपूर्णम (Hridayapoorvam) तक, हर तरह की फिल्म शामिल है। ये सभी 7 फिल्में अगस्त 2025 में बड़े पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएंगी। चाहे आप एक्शन के दीवाने हों, रोमांस पसंद करते हों, या हॉरर-कॉमेडी का मजा लेना चाहते हों, इस महीने हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है। तो चलिए जानते हैं उन 7 नई साउथ फिल्मों के बारे में जो अगस्त में सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली हैं।

1. कूली (Coolie)

रिलीज डेट: 14 अगस्त

फिल्म की डिटेल: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की कूली को लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) डायरेक्ट कर रहे हैं। रजनीकांत इसमें स्मगलर देवा के रोल में हैं। इस फिल्म में ढेर सारा एक्शन और ड्रामा देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन अक्किनेनी (Nagarjuna Akkineni), उपेंद्र राव (Upendra Rao), और श्रुति हासन (Shruti Haasan) हैं। आमिर खान (Aamir Khan) का धमाकेदार कैमियो भी है।

2. मास जथारा (Mass Jathara)

रिलीज डेट: 27 अगस्त

फिल्म की डिटेल: रवि तेजा (Ravi Teja) अपनी 75वीं फिल्म मास जथारा में गणेश चतुर्थी पर धमाल मचाएंगे। इस एक्शन एंटरटेनर में श्रीलीला (Sreeleela) लीड रोल में हैं। रवि तेजा इस फिल्म में अपने धमाकेदार अंदाज में नजर आ आने वाले हैं।

3. हरियदयापूर्वम (Hridayapoorvam)

रिलीज डेट: 28 अगस्त

फिल्म की डिटेल: मोहनलाल (Mohanlal) की फैमिली ड्रामा फिल्म, इसे सत्यन अंथिक्कड (Sathyan Anthikad) ने डायरेक्ट किया है। मोहनलाल संदीप बालकृष्णन के रोल में हैं, जो दिल की बीमारी से जूझ रहा है। दीपा मैथ्यूज से उनकी मुलाकात कहानी को इमोशनल और मजेदार बनाती है। मालविका मोहनन (Malavika Mohanan), संगीत प्रताप (Sangeeth Pratap), और सिद्दीकी (Siddique) भी अहम रोल में हैं।

4. सुमति वलवु (Sumathi Valavu)

रिलीज डेट: 1 अगस्त

फिल्म की डिटेल: मलयालम हॉरर-कॉमेडी सुमति वलवु में अर्जुन अशोकन (Arjun Ashokan) लीड रोल में हैं। 1950 के दशक की सच्ची घटना से प्रेरित ये कहानी एक भूतहा जगह के इर्द-गिर्द घूमती है। डर और हंसी का मिक्सचर इस फिल्म को खास बनाएगी।

5. मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya)

रिलीज डेट: 29 अगस्त

फिल्म की डिटेल: ये एक मलयालम रोम-कॉम फिल्म है जिसमें नए चेहरे प्यार और हंसी की कहानी लेकर आएंगे। ये फील-गुड मूवी आपके दिल को जीत लेगी।

6. बकासुरा रेस्तरां (Bakasura Restaurant)

रिलीज डेट: 8 अगस्त

फिल्म की डिटेल: तेलुगु कॉमेडी-ड्रामा बकासुरा रेस्तरां को डायरेक्ट किया है एसजे शिवा (SJ Shiva) ने। इसमें हर्षा चेमुडु (Harsha Chemudu) लीड रोल में हैं। कहानी पांच दोस्तों की है, जो एक रेस्तरां खोलने के चक्कर में गलती से एक अलौकिक शक्ति को बुला लेते हैं।

7. बल्टी (Balti)

रिलीज डेट: 29 अगस्त

फिल्म की डिटेल: उन्नी सिवलिंगम (Unni Sivalingam) के डायरेक्शन में बनी मलयालम-तमिल स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा बल्टी में शेन निगम (Shane Nigam) लीड रोल में हैं। इस फिल्म में धांसू एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article