Junior Ntr Lost Weight: साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म वॉर 2 को लेकर चर्चा में बन हुए है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रही है। अब सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर काफी ज्यादा दुबले-पतले नजर आ रहा है। अब इस वीडियो को देखकर फैंस को चिंता हो रही है।
Junior NTR
रिपोर्ट के अनुसार जूनियर एनटीरआर ने अपना वजन अपनी आने वाली फिल्म वॉर-2 के लिए किया है। इस फिल्म में साउथ स्टार ऋतिक रोशन के साथ एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। उन्होंने वेट लॉस के लिए जी तोड़ मेहनत की और एनटीआर का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन सबके सामने है, जिसे देखने के बाद सभी हैरान हो रहे हैं। एक्टर ने कुछ ही दिनों में अपना कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन कर लिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि खुद को फिट बनाने के लिए जूनियर एनटीआर ने हाई प्रोटीन डाइट और जिम का सहारा लिया है।रिपोर्ट के अनुसार वॉर 2 की शूटिंग पर इन दिनों ब्रेक लग गया है। क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋतिक इंजर्ड हो गए थे। हाल ही में ऋतिक का एक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक्टर वॉकर की मदद से चल रहे थे।
कब रिलीज होगी फिल्म
वॉर-2 को एक हाई बजट में बनाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये है। जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की वॉर 2 14 अगस्त 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस की छूट्टी का फायदा मिलेगा। अब फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि वॉर-2 और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली (Coolie) की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने वाली है। हाल ही में खबर आई थी कि मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी राइट्स 120 करोड़ रुपए में बेचे हैं। अब देखना है कि इन दोनों फिल्मों का क्लैश होता है कि नहीं।
