साउथ मूवीज

Devara से Junior Ntr का फर्स्ट लुक हुआ आउट, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 1, 2024, 02:09 PM IST

Devara Poster: जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा का पोस्टर सामने आ गया है। एक्टर ने नए साल के मौके पर फैंस को खास तोहफा दिया है। आइए जानते हैं फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी?

Image

Devara poster (credit pic: Instagram)

Devara Poster: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior Ntr) की फिल्म देवरा के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर ने नए साल के मौके पर फैंस को खुशखबरी दी है। एक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में फिल्म के रिलीज डेट और टीजर के अनाउंसमेंट का ऐलान किया गया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

जूनियर एनटीआर ने नए साल के मौके पर देवरा की झलक दिखाई है। एक्टर ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 8 जनवरी को आप सबको देवरा की पहली झलक दिखाने के लिए काफी एक्साइटेड है। एक्टर ने इसी के साथ अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं और उन्होंने लिखा, आप सभी को नए साल की बधाई।

देवरा का फर्स्ट लुक आया सामने

पोस्टर में जूनियर एनटीआर समुद्र के बीच नाव में खड़े नजर आ रहे हैं। एक्टर ऑल ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर एंग्री लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म का पोस्टर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फैंस पोस्टर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगा। जाह्नवी देवरा से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। जाह्नवी और जूनियर एनटीआर की जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article