शूटिंग के दौरान जूनियर एनटीआर को लगी चोट, एक्टर की टीम ने कहा- 'डॉक्टर्स की सलाह पर वो अगले...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 20, 2025, 10:22 AM IST

Jr NTR Injured: साउथ के जाने-माने स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) को लेकर अभी हाल ही में एक खबर सामने आई थी उन्हें शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। जिसके बाद जूनियर एनटीआर के फैंस काफी चिंता में थे। इन सब के बीच अब जूनियर एनटीआर की टीम ने इस खबर पर अपना रिएक्शन दिया है।

Jr NTR Injured: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं। जूनियर एनटीआर से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन अभी हाल ही में सामने आई एक खबर ने जूनियर एनटीआर के फैंस को काफी परेशान कर दिया था। खबर थी कि जूनियर एनटीआर को शूटिंंग के दौरान काफी चोट लग गई है जिसके बाद एक्टर के फैंस उदास हो गए थे। अब इस खबर पर जूनियर एनटीआर टीम ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं जूनियर एनटीआर की टीम ने क्या कहा है।

Jr NTR Injured

Image Source: Jr NTR Instagram

जूनियर एनटीआर को लगी चोट

एक्टर जूनियर एनटीआर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। अभी हाल ही में जूनियर एनटीआर को एक सामने आई थी की एक्टर को एक ऐडवर्टाइजमेंट शूट के दौरान चोट लग गई थी। अब इस खबर पर जूनियर एनटीआर की टीम ने रिएक्शन दिया है। टीम ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में लिखा, 'मिस्टर एनटीआर को एक ऐड शूट के दौरान मामूली चोट लगी है। डॉक्टर्स की सलाह पर वो अगले दो हफ्तों तक रेस्ट करेंगे ताकि पूरी रिकवरी हो सके। हम सबको बताना चाहते हैं कि उनकी कंडीशन स्टेबल है और कोई चिंता की बात नहीं है। हम फैंस, मीडिया और पब्लिक से गुजारिश करते हैं कि किसी तरह की अफवाह न फैलाएं।' इसके स्टेटमेंट के बाद जूनियर एनटीआर के फैंस ने राहत की सांस ली है।

End of Feed