South Superstar Mohanlal To Get Dada Saheb Phalke Award: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने अपनी फिल्मों से मनोरंजन की दुनिया में जबरदस्त मुकाम हासिल किया है। मोहनलाल की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। सिनेमा की दुनिया में इस खास योगदान के लिए मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को सिनेमा जगत के ही सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर ट्वीट शेयर कर दी है। इस खास उपलब्धि के लिए मोहनलाल को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाइयां दी हैं।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने ट्वीट में सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) को 'दादा साहेब फाल्के पुरस्कार' से सम्मानित करने की जानकारी दी। ट्वीट में लिखा नजर आया, "दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सेलेक्शन कमेटी के सुझाव पर, भारत सरकार को इस बात का ऐलान करते हुए खुशी महसूस हो रही है कि श्री मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। मोहनलाल की सिनेमैटिक सफर ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। लेजेंड्री एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को सिनेमा में उनके जबरदस्त योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। उनका टैलेंट, प्रतिभा और मेहनत ने भारतीय फिल्म के इतिहास में एक सुनहरा स्तर तय कर दिया है। ये अवॉर्ड 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी यानी 23 सितंबर, 2025 को पेश किया जाएगा।"
इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट साझा कर मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) को बधाइयां दीं। उन्होंने लिखा, "दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुने जाने पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां। उनकी उपलब्धि आगे आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहे।" बता दें कि मोहनलाल ने सिनेमा की दुनिया में 1978 में बनी फिल्म 'थिरानोत्तम' से की थी। लेकिन उनकी ये मूवी 2005 में रिलीज हुई। वहीं उनका ऑनस्क्रीन डेब्यू 1980 में हुआ था।
