साउथ मूवीज

Toxic: यश ने खत्म किया मुंबई का शेड्यूल, अब बेंगलुरु में शुरू होगी शूटिंग!

Yash Starrer Toxic: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश (Yash) लगभग 45 दिनों से फिल्म 'टॉक्सिक' की शूटिंग कर रहे थे। इस मूवी के मुंबई शेड्यूल को अब यश ने पूरा कर लिया है। आने वाले दिनों में एक्टर यश अब बेंगलुरु में 'टॉक्सिक' (Toxic) के नेक्स्ट शेड्यूल को शुरू करेंगे।

Image

Image Source: IMDb

Yash Starrer Toxic: प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ 1 और 2' की सफलता के बाद से ही यश (Yash) का साउथ इंडस्ट्री के बोलबाला है। बीते कई दिनों से यश अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस मूवी की शूटिंग मुंबई में चल रही थी। यश ने मुंबई में लगभग 45 दिनों तक फिल्म की शूटिंग मुंबई में की है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक यश ने फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) का मुंबई शेड्यूल पूरा कर लिया है। मुंबई के शेड्यूल को पूरा करने के बाद यश अब बेंगलुरु में फिल्म 'टॉक्सिक' को शूट करेंगे।

'टॉक्सिक' का मुंबई शेड्यूल हुआ खत्म

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक यश फिल्म 'टॉक्सिक' को मुंबई के मड आइलैंड और गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में शूट कर रहे थे। गीतू मोहनदास का कहानी कहने का अलग ही स्टाइल है और जेजे पेरी ने इसे डिजाइन किया है। दर्शकों के लिए यह एक बेहद ही रोमांचक सफर होने वाला है।' बताया जा रहा है कि टीम अब इस मूवी के फाइनल शेड्यूल को बेंगलुरु में शूट करेंगे। इस मूवी की शूटिंग सितंबर के एंड में शुरू होगी।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के साथ कियारा आडवाणी को लीड रोल में देखा जाएगा। यह मूवी साल 2026 में 19 मार्च के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो 'टॉक्सिक' के अलावा यश के पास नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' और 'रामायण: पार्ट 2' भी है। इस मूवी में यश को लंकापति रावण के रोल में देखा जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट साल 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article