साउथ मूवीज

Jr. NTR के फैंस को मिला गणेश चतुर्थी पर खास तोहफा, Devara के ट्रेलर रिलीज डेट से उठा पर्दा

Devara trailer Release Date: जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा: पार्ट 1 का इंतजार बस कुछ दिनों में खत्म होने वाला है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर की देवरा पार्ट 1 का ट्रेलर इस दिन रिलीज होगा। फैंस अब बेस्रबी से इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

Image

Devara

Devara trailer Release Date: जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा: पार्ट 1 का इंतजार बस कुछ दिनों में खत्म होने वाला है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीद ये जान्हवी कपूर की पहली साउथ फिल्म है। अब हाल ही में इस फिल्म से बड़ी जानकारी सामने आई है। मेकर्स ने फैंस को गणेश चतुर्थी के खास दिन बड़ा तोहफा दिया है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा उठाया है। वही एक्टर जूनियर का नया पोस्टर भी सामने आया है।

कब आएगा ट्रेलर

जूनियर एनटीआर की देवरा पार्ट 1 का ट्रेलर 10 सितंबर को रिलीज होगा। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए फैंस को जानकारी दी है। जिसके बाद से फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। नया अपडेट के साथ-साथ एक्टर जूनियर एनटीआर का एक नया पोस्टर भी सामने आया है। इस पोस्टर में एक्टर दमकर खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं।

एक्टर का ऑल-ब्लैक अवतार

इस पोस्ट में एक्टर ऑल-ब्लैक कपड़े में नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर ने एक हथियार भी पकड़ा हुआ है। पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने फैंस को गणेश चतुर्थी के शुभकामनाएं भी दी है। फैंस एक्टर के नए बहुत पसंद कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

देवरा: पार्ट 1 का निर्देशन कोरटाला शिवा ने किया है। जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की ये फिल्म 27 सितंबर 2024 को रिलीज होगी। जूनियर एनटीआर की ये फिल्म दो पार्ट में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होगी। अब जूनियर एनटीआर की ये फिल्म के ट्रेलर का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article