साउथ मूवीज

Kubera poster out: गणेश चतुर्थी के शुभ दिन रिलीज हुआ कुबेर का पोस्टर, धनुष-नागार्जुन का दिखा नया अवतार

Kubera poster out: गणेश चतुर्थी के शुभ दिन धनुष की आने वाली फिल्म कुबेर का पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में धनुष और नागार्जुन अक्किनेनी का नया अवतार देखने को मिल रहा है। जो फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स इस फिल्म को 31 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।

Image

Kubera

Kubera poster out: धनुष की आने वाली फिल्म कुबेर का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स इस फिल्म को 31 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। हाल ही में गणेश चतुर्थी के शुभ दिन का पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में धनुष और नागार्जुन अक्किनेनी का नया अवतार देखने को मिल रहा है। अब ये पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

हाल ही में कुबेर के मेकर्स ने एक्स पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर पर धनुष बड़ी दाढ़ी और बड़े बाल वाले लुक में नजर आ रहे हैं। वही दूसरी ओर नागार्जुन अक्किनेनी एक नए लुक में दिख रहे हैं। उनका लुक काफी गंभीर नजर आ रहा है। इस पोस्टर पर काफी सारे घर भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के वायरल होने के बाद फैंस का कहना है कि दो बड़े स्टार एक साथ नजर आ रहे हैं इसलिए कुछ बड़ा होने वाला है।

रश्मिका मंदाना का भी लुक आया था सामने

इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली है। कुछ दिनों पहले 5 जुलाई, 2024 को इस फिल्म से रश्मिका मंदाना का एक वीडियो जारी किया गया था। उस वीडियो में एक्ट्रेस के जंगल में नजर आ रही थी। साथ ही एक्ट्रेस के पास एक बड़ा पैसों से भरा बैग था जिसे एक्ट्रेस छूपा रही थी। फैंस ने एक्ट्रेस के उस लुक को काफी पसंद भी किया था।

ये सितारे भी आए थे नजर

धनुष की फिल्म कुबेर में धनुष और नागार्जुन अक्किनेनी के अलावा रश्मिका मंदाना, जिम सर्भ, दलीप ताहिल भी नजर आने वाले हैं। 8 मार्च 2024 को धनुष ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि वो तस्वीरें फिल्म से थी। उस लुक में धनुष लंबी दाढ़ी वाले लुक और अजीब कपड़ों में नजर आए थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article