साउथ मूवीज

Jayam Ravi ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण खत्म किया 15 साल का रिश्ता? पति-पत्नी के बीच आईं 'वो'!!

Jayam Ravi’s Secret Relationship: जयम रवि और आरती रवि इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें कपल ने अपना 15 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया था। अब ऐसी अफवाहें है कि जयम रवि ने किसी दूसरी महिला के कारण ये रिश्ता खत्म किया है। एक्टर ने उस महिला के साथ गोवा में समय भी बिताया है।

Image

Jayam Ravi’s Secret Relationship

Jayam Ravi’s Secret Relationship: जयम रवि और आरती रवि इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें कपल ने अपना 15 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया था। कपल के दो बच्चे है। कुछ दिनों पहले एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि उन्होंने आपसी सहमित से ये रिश्ता खत्म किया है, लेकिन आरती ने पोस्ट कर कहा था कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी। अब ऐसी अफवाहें है कि जयम रवि ने किसी दूसरी महिला के कारण ये रिश्ता खत्म किया है।

क्या ये था कारण

बता दें जयम रवि ने 09 सितंबर को पोस्ट शेयर किया था और फैंस को जानकारी दी थी कि उन्होंने आपसी सहमति से 15 साल का रिश्ता खत्म कर दिया है। अब चौंकाने वाली खबरे सामने आ रही है। तमिल मैगजीन नखीरन के अनुसार जयम रवि बैंगलोर की सिंगर केनिशा फ्रांसिस को डेट कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पत्नी आरती से तलाक लेना का कारण भी यही था।

पत्नी के साथ नहीं मनाई थी सालगिरह?

ऐसी अफवाहें है कि जयम और केनिशा गोवा में समय बिताने गए थे। उसी दौरान दोनों का ओवरस्पीडिंग के कारण चालान कट गया था, लेकिन मामले में मोड़ तब आया जब जयम की एक्स पत्नी आरती को इस मामले में अलर्ट मिला। ऐसा भी कहा जा रहा है कि एक्टर ने अपनी पत्नी और परिवार के साथ 14वीं शादी की सालगिरह मनाना छोड़ केनिशा फ्रांसिस के साथ गोवा में समय बिताना सही समझे थे। वही ऐसा भी कहा जा रहा था कि ये रिश्ता खत्म करने के पीछे आरती के भाई और माता का भी हाथ था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article