जवान के निर्देशक एटली ने सलमान खान और वरुण धवन के लिए डायरेक्ट किया स्पेशल सीन, तगड़ा होगा एक्शन सीक्वेंस

बेबी जॉन इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बेबी जॉन इस क्रिसमस 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों पर रिलीज हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि बेबी जॉन के मेकर्स दिवाली पर फिल्म का टीज़र ट्रेलर लॉन्च करेंगे। इस फिल्म में सलमान खान कैमियो करते नजर आने वाले हैं।

बेबी जॉन इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में बेबी जॉन के मेकर्स ने ऑल इंडिया एग्जीबिटर्स को 5 मिनट 30 सेकंड की फिल्म की कुछ क्लिप दिखाई जिसे शानदार रिस्पांस मिल रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में सलमान खान एक स्पेशल कैमियो करने वाले हैं। जिसकी शूटिंग हाल ही में मुंबई में की गई।

Atlee directs special scene

Atlee directs special scene

सलमान का जबरदस्त कैमियो

रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के लिए एटली सलमान खान और वरुण धवन के लिए एक स्पेशल सीन डायरेक्ट कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सलमान का पूरा कैमियो सीक्वेंस एटली द्वारा लिखा गया है। सलमान खान के कैमियो को और खास बनाने के लिए अंधेरी के एक स्टूडियो में एक भव्य सेट लगाया गया। फैंस के साथ-साथ बेबी जॉन के मेकर्स भी सलमान खान के कैमियो के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

End of Feed