साउथ मूवीज

Toxic: रॉकी भाई के साथ रोमांस करती नजर आएंगी Kiara Advani, मुंबई में शूट होगा रोमांटिक सीन्स!

कियारा आडवाणी इन दिनों अपने साउथ डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बता दें एक्ट्रेस राम चारण की फिल्म गेम चेंजर में नजर आने वाली है। गेम चेंजर के बाद एक्ट्रेस यश के साथ फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगी। टॉक्सिक में नयनतारा, हुमा कुरैशी, श्रुति हासन भी नजर आने वाले हैं। जानकारी के अनुसार नयनतारा यश की बहन का रोल निभाने वाली है।

Image

Toxic

Toxic: कियारा आडवाणी इन दिनों अपने साउथ डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बता दें एक्ट्रेस राम चारण की फिल्म गेम चेंजर में नजर आने वाली है। गेम चेंजर के बाद एक्ट्रेस यश के साथ फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगी। यश और कियारा आडवाणी की फिल्म टॉक्सिक मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। अब रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि कियारा आडवाणी रॉकी भाई के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी।

रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु में एक महीने तक चली सफल शूटिंग के बाद प्रोडक्शन टीम मुंबई में शूटिंग करने का प्लान कर रही है। इस फिल्म को गीतू मोहनदास निर्देशित कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार टॉक्सिक ड्रग तस्करी की अंधेरी दुनिया की कहानी है। इस फिल्म की कहानी कर्नाटक, गोवा और मुंबई से जुड़ी हुई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा एंटरटेन करने वाली है।

रोमांटिक केमिस्ट्री सीन की शूटिंग

बेंगलुरु में इस फिल्म के कुछ पार्ट की शूटिंग हुई है। बेंगलुरु में इंटेंस एक्शन सीन्स करने का प्लान किया गया है। वहीं मुंबई में यश और कियारा के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री सीन का प्लान बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग दिवाली से पहले या बाद में शुरू होगी। जो मौसम को देखते हुए की जाएगी।

कब रिलीज होगी फिल्म

टॉक्सिक में नयनतारा, हुमा कुरैशी, श्रुति हासन भी नजर आने वाले हैं। जानकारी के अनुसार नयनतारा यश की बहन का रोल निभाने वाली है। फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article