साउथ मूवीज

Kanguva New Release Date: रजनीकांत के आगे झुके सूर्या, 14 नवम्बर को रिलीज होगी कंगुवा

Kanguva New Release Date: साउथ सिंघम सूर्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुवा की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। ये फिल्म पहले 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट आगे हो गई है। मेकर्स ने ताजा ट्वीट के साथ बताया है कि कंगुवा अब 14 नवम्बर के दिन रिलीज होगी।

Image

Kanguva New Release Date

Kanguva New Release Date: साउथ सिंघम सूर्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुवा की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल एकदम खतरनाक लुक में नजर आने वाले हैं। बता दें पहले ये फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयान के कारण सूर्या ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी। अब फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है।

कब रिलीज होगी फिल्म

हाल ही में स्टूडियो ग्रीन ने एक छोटा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुर्या के साथ बॉबी देओल नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में शेर नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए स्टूडियो ग्रीन ने लिखा है-'गर्व और गौरव की लड़ाई, जिसे दुनिया देखेगी। कांगुवा 14-11-24 को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी। इस वीडियो में सुर्या के साथ बॉबी देओल काफी ज्यादा खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं। अब बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

वॉर सीन में 10,000 से अधिक लोग आएंगे नजर

शिवा की निर्देशित 'कंगुवा' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म में से एक है। इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आएंगे। पोस्टर में बॉबी देओल की एक आंख काफी अलग नजर आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। कंगुवा की शूटिंग सात अलग-अलग देशों में हुई है। इस फिल्म सिनेमेटोग्राफीको हॉलीवुड स्पेशलिस्ट ने संभाला है। वही कंगुवा' में बॉबी देओल और सूर्या का वॉर सीन 10,000 लोगों के साथ शूट किया गया है। इस फिल्म की टक्कर पहले रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयान के साथ होने वाली थी। वही वेट्टैयान 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article