22 साल बड़े साउथ स्टार संग नजर आएंगी जाह्नवी कपूर!! रश्मिका मंदाना को भी देंगी सीधी टक्कर

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) कम उम्र में ही बुलंदियां छूते जा रही है। एक्ट्रेस जल्द ही साउथ एक्टर संग एक सीरीज में नजर आने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार इस सीरीज का निर्देशन पा रंजीत कर रहे हैं। अब फैंस इस सीरीज में जान्हवी कपूर को देखना का बेस्रबी से इंतजार कर रहे है।

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) कम उम्र में ही बुलंदियां छूते जा रही है। कम उम्र में ही एक्ट्रेस को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस अपनी बेस्ट एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में राज कर रही हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार अब एक्ट्रेस दूसरा बार साउथ एक्टर संग रोमांस करती हुई नजर आने वाली है। आइए जानते हैं कि वो कौन से एक्टर हैं, जिनके साथ जान्हवी कपूर नजर आने वाली है।

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor

कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जान्हवी कपूर निर्देशक पा रंजीत की वेब सीरीज में जल्द ही नजर आने वाली हैं। इस सीरीज का निर्माण फिल्म निर्माता के बैनर नीलम प्रोडक्शंस द्वारा किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि ये सीरीज बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी और कलावाणी के निर्देशक सरकुनम इसका निर्देशन करेंगे। पा रंजीत थंगालन और मद्रास जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में अक्सर उत्पीड़न का विषय दिखाई देता है। अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि इस फिल्म में भी पा रंजीत उत्पीड़न का विषय जरूर जोड़ेंगे।

End of Feed