Janhvi Kapoor First look: बॉलीवुड की हसीनाएं इन दिनों साउथ इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेर रही हैं। इस लिस्ट में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का नाम शामिल है। जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म पेड्डी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच पेड्डी के मेकर्स ने जाह्नवी कपूर के फैंस का दिन बना दिया है। फिल्म पेड्डी से जाह्नवी कपूर का लुक सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जाह्नवी कपूर के इस लुक को देखकर फैंस गदगद हो गए हैं। इसके अलावा जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म पेड्डी की रिलीज डेट के बारे में भी अपडेट सामने आया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- janhvi kapoor instagram
पेड्डी से सामने आया जाह्नवी कपूर का लुक
शनिवार को पेड्डी की टीम ने फिल्म से जान्हवी कपूर का पहला लुक रिलीज किया। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में राम चरण लीड रोल में हैं। जाह्नवी के किरदार का नाम और लुक दिखाने वाले दो पोस्टर्स देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वे एक गायिका की भूमिका निभा रही हैं। पेड्डी के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज ने फिल्म से जाह्नवी के दो लुक पोस्ट किए और बताया कि वे अचिय्यम्मा का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने लिखा, 'हमा रेपेड्डी की प्रेमिका, जिसमें जोशीला स्वभाव है। खूबसूरत जाह्नवी को अचिय्यम्मा के रूप में पेश करते हुए। पेड्डी मार्च 2026 को वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी। पहला पोस्टर जान्हवी को जीप पर खड़े होकर भीड़ का अभिवादन करते हुए दिखाता है, जिसमें स्पीकर लगे हैं। ऐसा लगता है कि वे गांव के मेले में हैं। दूसरा पोस्टर करीब से दिखाता है, जिसमें वे माइक्रोफोन के पास गाते हुए नजर आ रही हैं। राम चरण ने भी सोशल मीडिया पर उनके पोस्टर्स शेयर किए। सभी लोगों को जाह्नवी कपूर का ये अंदाज पसंद आ रहा है।
जाह्नवी कपूर की फिल्में
बताते चलें कुछ दिनों पहले जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी रिलीज हुई, जिसमें वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई। दोनों की फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। इसके अलावा फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में भी जाह्नवी कपूर ने धमाल मचाया है। अब जाह्नवी कपूर साउथ की फिल्म पेड्डी में अपना जलवा बिखेरने वाली है। जाह्नवी कपूर और राम चरण की जोड़ी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
