साउथ मूवीज

महेश बाबू के साथ धमाल मचाएंगी प्रियंका चोपड़ा, साउथ सुपरस्टार ने लगाई मुहर

Mahesh Babu Tweets: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म एसएसएमबी29 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। काफी समय से ये चर्चा हो रही है थी कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। इस बीच महेश बाबू ने कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग मूवी में प्रियंका चोपड़ा को कंफर्म समझने लगे हैं। आइए नजर डालते हैं इस खास रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- mahesh babu/priyanka chopra instagram

Mahesh Babu Tweets: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म एसएसएमबी29 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। आए दिन फिल्म को लेकर कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। मेकर्स ने बताया था कि फिल्म का ऑफिशियल टाइटल का खुलासा नवंबर में होगा। मूवी के टाइटल को जानने के लिए लोग बेताब हैं। काफी समय से ये चर्चा हो रही है थी कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। इस बीच महेश बाबू ने कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग मूवी में प्रियंका चोपड़ा को कंफर्म समझने लगे हैं। आइए नजर डालते हैं इस खास रिपोर्ट पर...

महेश बाबू की मूवी में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

महेश बाबू की फिल्म एसएसएमबी29 की घोषणा के बाद से ही काफी हलचल मची हुई है। इस बीच महेश बाबू ने डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ एक मजेदार बातचीत के जरिए संकेत दिया है, जिससे ये तय हो गया है कि प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन मूवी में नजर आएंगे। महेश बाबू ने अपने ट्विटर हैंडल पर एसएस राजामौली से पूछा, 'अभी नवंबर आ गया।' जवाब में डायरेक्टर ने मजाक में कहा, 'हां... इस महीने इस सिनेमा को रिव्यू देंगे क्या?' बातचीत आगे बढ़ी तो महेश ने जवाब दिया, 'आपका फॉरएवर इन मेकिंग महाभारत, सर... पहले आपने नवंबर में कुछ देने का वादा किया था। कृपया अपना वादा निभाएं।' राजामौली ने कहा कि नवंबर तो अभी शुरू ही हुआ है और वे धीरे-धीरे डिटेल्स बताएंगे। आखिर में महेश बाबू ने कहा, 'कितने धीमे चल रहे हैं, सर...? क्या हम 2030 से शुरू करें? फॉर योर इंफॉर्मेशन, हमारी देशी गर्ल जनवरी से हैदराबाद की हर गली को अपनी इंस्टा स्टोरीज पर पोस्ट कर रही हैं और प्रियंका चोपड़ा जोनास को टैग किया।' जल्द ही प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट चेन में शामिल होकर कहा, 'हैलो हीरो क्या तुम चाहते हो कि मैं सेट पर तुम्हारे साथ शेयर की गई सारी स्टोरीज लीक कर दूं? माइंड में फिक्स हो जाए तो ब्लाइंड गेस करो।' मजेदार बातचीत जारी रखते हुए एसएस राजामौली ने एक्टर से पूछा कि उन्होंने प्रियंका का नाम क्यों बता दिया, इससे सरप्राइज खराब हो गया। तुरंत बाद महेश ने पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा, 'सरप्राइज है? मतलब पृथ्वीराज भी सरप्राइज हैं।' फिर पृथ्वीराज ने रिस्पॉन्स चेन में शामिल होकर कहा, 'राजामौली सर, मुझे हैदराबाद की इन वेकेशन के लिए बहाने खत्म हो रहे हैं। अगर अभी और चला तो मेरा परिवार शक करने लगेगा।' फिर राजामौली ने सबक सिखाने के लिए कहा कि वो महेश के फर्स्ट लुक को डिले (देरी से) कर देंगे। इस बातचीत से पता चलता है कि आज मेकर्स फिल्म को लेकर कोई अपडेट देंगे।

Screenshot 2025-11-02 154359

pic credit- twitter

प्रियंका चोपड़ा मचाएंगी धमाल

अब तो ये साफ हो गया है कि महेश बाबू की फिल्म एसएसएमबी29 में प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। हॉलीवुड फिल्मों के बाद अब प्रियंका साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएंगी। प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article