साउथ मूवीज

Jana Nayagan लीक केस में पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, 6 लोग किए गए गिफ्तार

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 5, 2026, 12:18 PM IST

Jana Nayagan Leak Case: एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म जन नायगन (Jana Nayagan) के लीक के मामले में एक नया अपडेट आया है। इस केस में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Image

फिल्म जन नायगन लीक केस में आया नया अपडेट (Image Source: IMDb)

Jana Nayagan Leak Case: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी फिल्म जन नायगन (Jana Nayagan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। थलापति विजय की इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। फिल्म काफी लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही है। लेकिन इसी बीच कुछ समय पहले फिल्म के कुछ सीन्स लीक होने की खबर सामने आई थी। पुलिस से मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब फिल्म जन नायगन की लीक के मामले में नया अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते है इस केस को लेकर क्या खबर सामने आई है। (ये भी पढ़ें: CM बनते ही Thalapathy Vijay ने शुरू की 'जन नायगन' की रिलीज की तैयारी, प्रोड्यूसर को Cannes से बुलाया वापस)

6 लोग हुए गिरफ्तार

एक्टर थलापति विजय की फिल्म जन नायगन एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह फिल्म जन नायगन मूवी के लीक होने का केस है। पुलिस ने इस मामले में एक बड़ा एक्शन लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के वीडियो क्लिप्स शेयर करने और फैलाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई साइबर क्राइम विंग ने की है। अधिकारियों के मुताबिक, फिल्म के क्लिप्स सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर वायरल हो रहे थे। जांच में पता चला कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने इन वीडियो को अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेयर और फॉरवर्ड किया था। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन कॉपीराइट कंटेंट की गैरकानूनी शेयरिंग रोकने के लिए ये कार्रवाई की गई है। India Today की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जांच में डिजिटल फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स भी शामिल हो गए हैं। (ये भी पढ़ें: Jana Nayagan: थलापति विजय स्टारर को मिली नई रिलीज डेट, इस दिन तहलका मचाएगी 'जन नायगन')

कब रिलीज होगी फिल्म?

थलापति विजय की फिल्म जन नायगन की रिलीज को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आए हैं। फिल्म को पहले जनवरी में रिलीज किया जाना था। इसके बाद कई बार फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हुआ। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी फिल्म जन नायगन 19 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी, लेकिन अब ये डेट भी आगे बढ़ती नजर आ रही है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article