Jana Nayagan Teaser: स्टार एक्टर और सीएम विजय (CM Vijay) की फिल्म जना नायकन (Jana Nayagan) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। ये फिल्म 23 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच मेकर्स ने विजय की फिल्म जना नायकन का नया प्रोमो जारी किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में गर्दा उड़ा रहा है। इस क्लिप में विजय सुपर से ऊपर लग रहे हैं। आइए नजर डालते है वीडियो पर.... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है CM Vijay की Jana Nayagan, रिलीज से पहले उड़ाया गर्दा)
जना नायकन का नया टीजर आउट (pic credit-jana nayagan teaser)
जना नायकन का नया टीजर आउट
जना नायकन के मेकर्स ने सोमवार को फिल्म का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है। लंबे समय बाद सामने आए इस वीडियो ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। प्रोमो में विजय जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। जनवरी में ट्रेलर रिलीज होने के बाद यह पहली बार है, जब फिल्म की नई झलक दर्शकों को देखने को मिली है। नए प्रोमो में विजय कई दमदार एक्शन सीक्वेंस करते दिखाई देते हैं। वह हथियारों के साथ दुश्मनों का सामना करते नजर आते हैं। प्रोमो के आखिर में विजय पुलिस की वर्दी में दिखाई देते हैं, जिससे यह लगभग साफ हो गया है कि फिल्म में वह एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं।
जना नायकन ने मचाया धमाल
बता दें कि जनवरी में विजय की फिल्म जना नायकन के ट्रेलर रिलीज के बाद विवाद शुरू हो गया था। पहले सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर मामला चर्चा में रहा और फिर रिलीज से पहले ही फिल्म का एचडी वर्जन ऑनलाइन लीक हो गया। इन घटनाओं की वजह से फिल्म लंबे समय तक सुर्खियों में रही। जना नायकन' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़े फैंस की दीवानगी साफ दिखा रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से करीब 6.32 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। लोगों का ये मानना है कि फिल्म जना नायकन बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने वाली है।
